इस सप्ताह चंद्रमा मेष से कर्क राशि तक जाएगा। इससे 1 से 7 मई तक वृष और वृश्चिक राशि वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इन सात दिनों में धनु और मकर राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला समय है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा। नई शुरुआत के लिए कुंभ राशि वालों का समय अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य रहेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपनी कार्यकुशलता द्वारा विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को अंजाम दें। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है। बच्चों की किसी परेशानी में उनका मार्गदर्शन करना और मनोबल बनाए रखना जरूरी है। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित सरकारी कामों में रुकावटें आएंगी। लाभदायक परिस्थितियां बन रही है परंतु अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों को स्थगित ही रखें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य- थायराइड और हार्मोन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।

वृष – पॉजिटिव- रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या से इस सप्ताह कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपको नई पहचान हासिल होगी। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलाएंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय संबंधित भाग-दौड़ रहेगी। परिस्थितियां अनुकूल ही रहेंगी। व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है।
लव- कुछ समय जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और अधिक बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान का उचित तरीका आपको स्वस्थ और एक्टिव बनाकर रखेगा।

मिथुन – पॉजिटिव– किसी विशेष मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। आपको उचित सलाह मिलेगी। ग्रह स्थिति आपके जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन ला रही है। समय का उचित सदुपयोग करें।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से रिश्तेदारों तथा संबंधियों को नजर अंदाज ना करें। तथा ज्यादा सोच-विचार करने में भी समय ना लगाएं, अन्यथा कोई विशेष उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
व्यवसाय- सप्ताह उपलब्धियों वाला है। इसलिए किसी भी काम को आलस की वजह से कल पर ना टालें। बल्कि समय पर ही पूर्ण करने का प्रयास करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कोई अथॉरिटी भी मिल सकती हैं।
लव- विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजर अंदाज रखें। किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे।

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आपको नाकामी मिल रही थी, इस सप्ताह वह कार्य हल हो सकता है। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखना कि बहुत अधिक व्यवहारिक हो जाना भी रिश्तों में खटास ला सकता है। बच्चों की किसी गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें और खर्चों में भी कटौती रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था और अच्छी बनाने की जरूरत है। व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरता लाने के लिए, लिए गए निर्णय फायदेमंद भी साबित होंगे। ऑफिस में अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से संभाल पाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखें। घर में किसी नन्हे मेहमान के किसी कार्य संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु गंभीर बात की आशंका नहीं है। सिर्फ सावधानी ज्यादा बरतें।

सिंह – पॉजिटिव- युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है। दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। व्यावसायिक पार्टियों के संपर्क में भी रहें। इस समय व्यवसाय से संबंधित एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। इसमें किसी खास व्यक्ति की मदद भी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी् के बीच कुछ मतभेद रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तनाव लेने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आपके संपर्कों का दायरा भी विस्तृत होगा। बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी आपका प्रयास रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी काम में अवरोध आने पर संयम रखना जरूरी है। तनाव लेने से निर्णय और गलत हो सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है।
व्यवसाय- रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।
नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियों को अभी अपने ऊपर ना लें। क्योंकि कमजोरी और थकान की वजह से आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा और काम भी चलता रहेगा। नौकरी में अभी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

वृश्चिक – पॉजिटिव- बातचीत के माध्यम से आप अपनी किसी परेशानी का हल निकाल लेंगे। नई जानकारियां तथा समाचारों की भी प्राप्ति होगी। घर मे परिवार जनों के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलेंगे तो उचित रहेगा। ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय धैर्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को मन मुताबिक कोई कार्यभार मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लेकिन घर में कोई परेशानी भी आ सकती है। शांति से परिस्थितियों को संभालें।
स्वास्थ्य- तनाव ज्यादा हावी रहेगा। ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं है जितना कि आपने सोच लिया है।

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर अनुकूल है। आपका सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना अवश्य ही आपको सफल करेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद भी आपके लिए बहुत सहायक रहेगी।
नेगेटिव- सामाजिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय जरूर दें। ज्यादा आत्म केंद्रित होना भी ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को मौज मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। ऑफिस में कार्य की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार में भी आपका उचित योगदान रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

मकर – पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। इसलिए मेहनत से अपने कार्यों के प्रति ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव- बहन-भाइयों के साथ आर्थिक बातों को लेकर किसी तरह का मतभेद उठ सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। क्योंकि इसकी वजह से घर में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें।
व्यवसाय- काम की अधिकता रहेगी। इस समय मेहनत के अनुरूप परिणाम भी कम ही मिलेंगे। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में अपने कार्यों में दूसरों की मदद बिल्कुल भी ना लें।
लव- घर के मामलों को सुलझाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। इससे आपसी संबंधों में भावनात्मक रूप से मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती हैं।

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप काम के अलावा अन्य जानकारियां हासिल करने में भी दिलचस्पी लेंगे। युवा वर्ग अपने व्यक्तित्व तथा व्यवहारिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अनुकूल रिश्ते आने की भी संभावना है।
नेगेटिव- कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। परंतु अपने बजट का भी उचित ध्यान रखें। तनाव की वजह से कोई निर्णय भी गलत हो सकता है। धैर्य और शांति से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी। आप अपने सहयोगियो के सहयोग से उन्हें सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, सिर्फ थोड़ी सहजता रखने की जरूरत है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा मेहमान नवाजी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध भी और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों में रुचि ना लें। चोट लगने की आशंका है।

मीन – पॉजिटिव- किसी संबंधी की जरूरत के समय उसका सहयोग करना आपको हार्दिक खुशी देगा। आपके विनम्र स्वभाव की घर तथा समाज में तारीफ रहेगी। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रूचि जागृत हो रही है।
नेगेटिव- कल्पनाओं में ना जी कर हकीकत का सामना करें। पारिवारिक मामलों में भी ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। दूसरों से उम्मीद रखने की अपेक्षा बेहतर है कि अपने काम स्वयं ही करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह मेहनत के विपरीत लाभ कम ही मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में कंप्यूटर संबंधी कार्य करते समय कुछ गलती हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों के बीच भावनात्मक मजबूती आएगी। किसी मित्र के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई भी लापरवाही ना करें। अभी सावधान रहना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *