2 जुलाई, शुक्रवार को रेवती नक्षत्र में चंद्रमा होने से पूरे दिन श्रीवत्स नाम का शुभ योग रहेगा। इसके प्रभाव से कई लोगों को फायदा हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन राशियों के लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशियों के लिए दिन सामान्य है। वहीं, तुला राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इस राशि वालों को सेहत संबंधी परेशानी भी आ सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ विरोधी तत्व आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु सफल नहीं होंगे, इसलिए निश्चिंत रहें। जबकि दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी और ज्यादा उत्साहित होने से आपके बने बनाए कामों में गड़बड़ भी हो सकती हैं। इसलिए अपने अंदर धैर्य और संयम बनाये रखें। वाहन अथवा प्रॉपर्टी के लिए लोन सीमा से ज्यादा ना लें। नाजायज खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर भी बिजनेस पर है। इसलिए कार्यक्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना होगा। तथा किसी अनुभवी व्यक्ति की भी सलाह अवश्य लें। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां बनी रहेंगी। परंतु समय रहते आप उनका हल भी ढूंढ लेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए समय निकालना परिवारिक सदस्यों को खुशी देगा। बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहना जरूरी है। इस समय शीतल चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। परंतु इस मेहनत के सुखद परिणाम भी भरपूर मिलेंगे। अगर कोई विवादित मामला है तो उसे किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है।
व्यवसाय- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। इसलिए व्यवसाय संबंधी कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान दें। हालांकि अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष भी करना पड़ सकता है। पर चुनौतियों को स्वीकार करना आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपसी संबंधों में भी उचित सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। बीच-बीच में आराम और उचित खान-पान लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। इस समय आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में आपको सक्षम रखेगा। कोई रुका हुआ काम थोड़े ही प्रयास से बन सकता है।
नेगेटिव- कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आएं और सचेत रहें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- वर्तमान समय पूरी तरह से अपने कारोबार पर फोकस रखने का है। इस समय विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। नौकरीपेशा लोग अपने बॉस या अधिकारियों से संबंध खराब ना करें। वरना इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बनेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से विजय हासिल होने जैसी फीलिंग रहेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विरोधियों की आपके प्रति कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं।
नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास करना उचित नहीं है। अपनी अत्यधिक महत्वाकांक्षाओं को भी काबू में रखें। युवा वर्ग नकारात्मक गतिविधियों में ना पड़ें, अन्यथा यह बदनामी का कारण बन सकता है। तथा उसका दुष्प्रभाव कैरियर पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ रहे हैं। नौकरीपेशा लोग क्लाइंट के साथ मधुर और धैर्य पूर्ण व्यवहार रखें। अन्यथा उनकी कंप्लेंट हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी् का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। किसी नजदीकी संबंधी की सगाई जैसी शुभ सूचना मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- गला खराब रह सकता है जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। इसकी वजह आपका अनियमित खानपान ही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह फोकस रहें। सफलता निश्चित है। आपका शांति पूर्ण व्यवहार आपकी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएगा। साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी उत्तम रखेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है।
नेगेटिव- ग्रह गोचर की स्थिति कुछ ऐसी है कि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन का इस्तेमाल ना ही करें तो उचित है। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अनुशासित और मर्यादित दिनचर्या बनाकर रखें। सोशल मीडिया से संबंधित नकारात्मक बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो उस पर उचित विचार विमर्श करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ स्थिति बन रही है। पदोन्नति भी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी किसी छोटी सी बात को लेकर आपसी संबंधों में कटुता ना आने दें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और अवसाद की स्थिति से बचने के लिए योगा और मेडिटेशन जरूर करें। तथा सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपने जीवन के प्रति सकारात्मक रहने के लिए आपको ध्यान देने की जरूरत है। कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में रहने का प्रयास करें। उनके मार्गदर्शन तथा अनुभव आपके लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थी गण भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों में ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में धैर्य और शालीनता बनाकर रखना जरूरी है। घर की किसी अव्यवस्था को सुधारने में आपका सहयोग जरूर रहना चाहिए। अगर कोर्ट केस का कोई मामला चल रहा है तो मामला और उलझ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह से कार्यप्रणाली में रुकावट आएगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। मार्केट में आपकी अच्छी छवि की वजह से महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिल सकते हैं।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चे भी अनुशासित और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना जरूरी है। इस समय खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत भी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। आपकी उदारता और भावुकता भरे स्वभाव से लोग प्रभावित रहेंगे। आपके ये गुण आपको सामाजिक तथा व्यवसायिक मामलों में भी बहुत अधिक सफलता प्रदान करेंगे।
नेगेटिव- कुछ लोग व्यक्तिगत वैमनस्य की वजह से आपके खिलाफ कुछ अफवाह फैला सकते हैं। जिसका असर आपके मान-सम्मान पर पड़ने की आशंका है। बेहतर होगा कि नकारात्मक लोगों से दूर ही रहें। किसी पर विश्वास करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन संबंधी कोई सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी वार्तालाप में उचित समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार के साथ सुख-सुविधाओं तथा शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी बेहतर होने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी मेहनत से प्रयत्नशील रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आने से आपकी छवि मे गिरावट आ सकती है। इसलिए अपने स्वभाव में सहजता और सौम्यता बनाकर रखना जरूरी है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी नियमित देखभाल और सेवा भाव रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल के इंटीरियर और रख-रखाव में कुछ बदलाव लाएं। हालांकि आपको अपनी मेहनत के मुताबिक उचित नतीजे हासिल होंगे। सरकारी सेवाओं के लोगों को भी अपने कामों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। समझदारी से काम लें तथा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- गर्मी और उमस की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य दोनों ही आपका सहयोग कर रहे हैं। अगर किसी प्रॉपर्टी को बेचने का प्लान है, तो आपको इच्छा अनुसार उचित मूल्य मिल सकता है। अनजान व्यक्ति से मुलाकात तथा वार्तालाप आप दोनों के लिए ही लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- सकारात्मक सोच बनाए रखें। इससे निर्णय लेने में आसानी होगी। पेपर्स तथा दस्तावेज संबंधी मामलों में जरा सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेने में हिचक ना करें।
व्यवसाय- दूरदराज के क्षेत्रों से रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में दोबारा शुरुआत होगी। इसलिए इन कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। परंतु इस समय अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखना ही उचित रहेगा। ऑफिस के काम भी सहजता से पुरे होते जाएंगे।
लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर अच्छी सलाह और मदद मिलेगी। जिससे आपका तनाव दूर होगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी नए आत्मविश्वास के साथ ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा।
नेगेटिव- हालांकि अत्यधिक काम के बोझ की वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। परंतु इस समय सकारात्मक बने रहना जरूरी है। युवा वर्ग गलत आदतों तथा गलत संगति से दूर रहें तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर ध्यान दें। इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। इसका उचित सदुपयोग करें। नौकरी पेशा लोगों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी भावनात्मक संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- किसी प्रिय मित्र के मुश्किल समय में उसकी मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। और आपकी इन कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- संतान के कैरियर संबंधी किसी कार्य में रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का आत्मबल बनाकर रखें। आर्थिक गतिविधियां कुछ मंद ही रहेंगी। धैर्य और संयम से अपने कार्य करते चले तथा उचित समय का इंतजार करें।
व्यवसाय- कोई साझेदारी संबंधी बिजनेस शुरू हो सकता है। ये आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेगा। इसलिए तनावमुक्त रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पोस्ट से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक लोगों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य तथा प्रेम संबंध दोनों में बेहतरीन नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले में इंफेक्शन जैसी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार अथवा पड़ोसी के साथ संबंधों में चल रहे मतभेदों में आज सुधार आएगा। तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी भी गतिविधि को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में परेशानी आने से कुछ चिंता रहेगी। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अभी वर्तमान वातावरण की वजह से आर्थिक स्थिति में ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। कोई नया व्यवसायिक निर्णय ना लें। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने जैसी योजनाओं पर काम करें। भविष्य में ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और गंभीरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव की वजह से दर्द की समस्या रह सकती हैं। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *