9 फरवरी, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र आज ब्रह्म और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। जिससे कर्क राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए काम भी शुरू हो सकते हैं। मकर राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा और एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है। इनके अलावा वृश्चिक सहित अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आज किसी प्रियजन से मुलाकात होगी तथा नए संपर्क भी बनेंगे। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। मानसिक प्रतिभा उभर कर आएगी। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब ना होने दें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें, चोट लगने की स्थिति बन रही है। खर्चे संभलकर करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। शेयर्स और तेजी मंदी जैसे कार्यों में रुचि ना ले , इस समय नुकसान होने की आशंका बन रही है। ऑफिस का माहौल ठीक बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। अपने प्रिय जनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और तनाव से शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- अपने अनुभवों द्वारा आज कोई खास निर्णय लेने में सफल रहेंगे तथा आपके विचार कार्य रूप में परिणित होंगे। रचनात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
नेगेटिव- अचानक ही कोई चिंता सामने आ सकती हैं। किसी खास मित्र का रुखा व्यवहार आपको व्यथित करेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। व्यक्तिगत लाभ के कार्यों मे थोड़ा स्वार्थी पन भी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्यों को आज टाल दें तो बेहतर होगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी, उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। परंतु कठिन परिश्रम से ही उचित सफलता की प्राप्ति संभव है।नौकरी में कोई महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। तथा आप अपने कार्यों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। परवाह ही ना करें तथा ठंड से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे आपसी तनाव दूर होंगे तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आय और व्यय में भी उचित तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। किसी पड़ोसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ना उलझ कर अपने कार्यों में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पछतावा भी दे सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें। इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा परंतु घरेलू मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी गैस आदि जैसी समस्या बनी रहेगी। समय रहते अपना चेकअप कराएं तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कहीं से खुशखबरी मिलेगी। वाहन अथवा भूमि की खरीदारी भी संभव है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। बच्चों को अपने माता-पिता से पूरा सहयोग और संबल मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा ।
नेगेटिव- दोपहर बाद स्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात परेशानी का कारण बनेगी। अचानक ही किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल आपके द्वारा लिए गए फैसले के उचित परिणाम हासिल होंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों पर आप का दबदबा बना रहेगा। नौकरी में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। इस समय उच्च अधिकारियों की मदद आपके लिए बेहतर साबित होगी।
लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में और अधिक नज़दीकिया बढ़ेगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाएं।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा मानसिक तनाव ना ले, तथा अपना खान-पान सुधारना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- आज आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से व्यक्तिगत कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम होंगे। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर के नवीनीकरण अच्छा रखरखाव संबंधी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद समय कुछ विपरीत हो सकता है। कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में ना बह कर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। महिलाओं के ऊपर घर का कार्यभार बढ़ सकता है।
व्यवसाय- नए काम शुरू करने की कोशिशें होंगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी निजी सपनो तथा महत्वाकांक्षायो के लिए प्रयत्न करने का उचित समय है। नौकरी में कोई बाधा आने से मन उदास रहेगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। तथा घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक शारीरिक और मानसिक मेहनत की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- नकारात्मक ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसका उचित उपयोग करें। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। तथा आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति के विचार विमर्श करना जरूरी है। क्योंकि निवेश संबंधी मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना करेंगे तथा आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं।
लव- घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों नकारात्मक प्रभाव आपकी घर की सुख शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वायु और वादी की चीजों के सेवन से परहेज रखें। जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। तथा फिजियोथैरेपी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। परंतु आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी।
नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति की घर में आगमन से मन कुछ खिन्न रहेगा।संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।दूसरों के मामलों में ना उलझे, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
व्यवसाय- इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी भी हद तक मेहनत कर सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा,इससे संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- समय कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। अपने मनपसंद कार्यों को अहमियत दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर में साफ सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी। किसी प्रियजन के साथ मिल बैठकर अपने दुख सुख सांझा करेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि अनुभव की कमी के कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं।आपके ऊपर काम का बोझ भी अधिक रहेगा। आप अकेले काम करते करते थक भी जाएंगे। कुछ नजदीकी लोग आप की भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे।
व्यवसाय- कारोबार विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। व्यवसायिक मामलों में सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों में भावनात्मक मधुरता बढ़ेगी। लेकिन बच्चों की पढ़ाई अथवा विवाह को लेकर चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना बहुत जरूरी है। योगा तथा मेडिटेशन भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- अपने बच्चों को हर उत्तम वस्तु उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। तथा बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। भविष्य के लिए नई नई योजनाएं बनेंगी। अध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- संबंधों के बीच इगो और गिले-शिकवे जैसी स्थिति ना बनने दें। एक दूसरे की बातों पर ध्यान ना देकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करें।स किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है।
व्यवसाय- अपने स्टाफ तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें। तथा उनकी सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। ऑफिस में आपके काम की उचित सराहना होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण उचित और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। तथा सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव तथा सहयोग की भावना प्रबल रहेगी।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से भी आपको बहुत फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। तथा अपने किसी कार्य को एक खास अंदाज से पूरा भी करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। कठिन परिश्रम द्वारा किसी भी परेशानी से निकलने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- कानूनी मसले पर किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी जरूरी है। इस समय कोई भी यात्रा करना कष्टकारी रहेगा, इसलिए कोई भी यात्रा संबंधी योजना ना बनाएं। मौज मस्ती के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने कैरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। तथा मन में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही कोई ऊहापोह समाप्त होगी।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य व तालमेल बहुत ही बढ़िया बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित तकलीफ रहेगी। इसकी वजह असंतुलित खानपान ही है। अपनी दिनचर्या के प्रति पूरी तरह सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश संबंधी संभावनाएं भी बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय आपको अपनी वाणी तथा व्यवहार में थोड़ी उदारता और लचीलापन भी लाने की जरूरत है। वरना किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा बुजुर्ग नाराजगी सहन करने पड़ सकती हैं। भावुकता में बहकर किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आर्थिक मदद करते समय अपने बजट का ध्यान भी अवश्य रखें।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधित व्यवसाय में एक उचित रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है।आपको व्यवसाय में नई नई संभावनाओं व अवसरो की प्राप्ति हो सकती है। आलस और लापरवाही छोड़कर पूरी तरह अपने व्यवसाय पर ध्यान दें।ऑफिस में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- आपकी किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने कैरियर अध्ययन के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या आपकी सूझबूझ से खत्म होने से शांति पूर्ण माहौल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग तनाव लेने की बजाए अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों में कटौती करना जरूरी है। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें। कभी-कभी आपको मन में कुछ उदासी और बेचैनी महसूस होगी। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यापार मे कार्य प्रणाली में परिवर्तन करके तथा नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। इस समय अपने व्यवसाय से संबंधित और अधिक एडवर्टाइजमेंट करने की जरूरत है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद विवाद में ना पड़े।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परंतु पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाना बहुत बड़ी चुनौती रहेगी।
स्वास्थ्य- आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संयमित आहार-विहार रखना आपको स्वस्थ रखेगा तथा स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8