मेष राशि के लोग तनाव से बचें, समस्याओं को हल करने के लिए परिवार की मदद लें। तुला राशि के लोग काम की गति बढ़ाएंगे तो सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए आपके लिए मंगलवार कैसा रह सकता है…

मेष

अपनी तुलना किसी और के साथ करेंगे तो आपका तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर करने के लिए परिवार के लोगों की सहायता ले सकते हैं। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें और काम को गंभीरता से करें। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए प्रयत्न शुरू करें।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर होगी और आपको सही मार्ग मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप के बारे में सोच-विचार कर आगे बढ़ें। अगले कुछ दिनों में समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

वृषभ

पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश करें, लेकिन जब तक आप खुद के विचारों को स्पष्ट रूप से बोलेंगे नहीं, तब तक बदलाव नहीं होगा। सही वक्त पर अपनी जरूरतों के बारे में बातचीत करें। परिवार के लोगों के साथ दूरियां हो सकती हैं। फिलहाल केवल खुद के कामों पर ध्यान दें।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम में सतर्क रहें।

लव : आलोचनाओं पर ध्यान न दें। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय सही साबित होगा।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मिथुन

मेहनत करने के बाद भी अपेक्षा के अनुसार फल न मिलने से क्रोध बढ़ सकता है। आपके जीवन पर अन्य लोगों का प्रभाव और दखलअंदाजी बढ़ सकती है, इस कारण मर्जी के अनुसार काम करना मुश्किल होगा। महत्वपूर्ण बातों के बारे में चर्चा सोच-समझकर ही करें।

करियर : विदेश जाकर यदि आप काम का विस्तार करना चाहते हैं तो पूरी काम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर की नकारात्मक टिप्पणी दुखी कर सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है, बेचैनी बढ़ेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कर्क

जो समस्या है, उसका हल खुद के प्रयत्नों से ही मिलेगा। अन्य लोगों से अपेक्षाएं रखने से बचें। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए संभव हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी संगत में सुधार होगा, आपकी तकलीफें भी दूर होने लगेंगी।

करियर : काम के बारे में जो चिंता है, वह दिन के अंत तक दूर हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, सोच-विचार करके बदलाव करें।

हेल्थ : लोबीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

सिंह

परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करनी होगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही नई जिम्मेदारियां लें। नियमों से संबंधित तकलीफ हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिल सकता है।

करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लव : पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में तालमेल बिगड़ सकता है। परिवार में अशांति न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : उल्टी और अपच हो सकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

कन्या

प्रयत्न करने के बाद भी समस्या का समाधान न मिलने से आपकी इच्छा शक्ति और मजबूत होगी। इस कारण परिस्थिति को अपने पक्ष में करना आपके लिए संभव हो सकता है। अन्य लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति को भावनात्मक ठेस न पहुंचे, ये ध्यान रखें। किसी भी बात की जिद न करें। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहें।

करियर : क्लाइंट के साथ चर्चा करते समय पुराने विवाद फिर से हो सकते हैं।

लव : वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

तुला

काम की गति और प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। समय आपके पक्ष में है, इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मुख्य समस्या दूर करने के लिए कोशिश करते रहें। परिवार के लोगों की समस्या दूर करने के लिए लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। आपकी गलती के कारण नुकसान हो सकता है।

करियर : काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में आ रहे बदलाव को नकारात्मक तरीके से न लें।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक

आपके स्वभाव में बदलाव नजर आएगा, लेकिन प्राप्त हो रहे अनुभवों की वजह से कटुता न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। अपने काम को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। फिलहाल आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। काम का विस्तार कर सकते हैं।

करियर : करियर संबंधी बदलाव तकलीफ का कारण बन सकते हैं, लेकिन आपको मनचाहा काम मिलेगा।

लव : पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं। अहंकार से बचना होगा।

हेल्थ : शरीर में इंफेक्शन बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु

आपके विचारों का दबाव अन्य लोगों पर न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपके प्रयत्नों की वजह से परिवार संबंधी समस्या दूर हो सकती है। फिर भी लोगों का आपके लिए व्यवहार नकारात्मक रह सकता है। काम करें, लेकिन फल की इच्छा न रखें।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव के कारण खुद को इनसिक्योर न बनने दें। ये बदलाव आपके काम को आसान कर सकते हैं।

लव : लव पार्टनर की अपेक्षाओं को समझे बिना रिश्ता आगे न बढ़ाएं।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

मकर

स्वभाव में बढ़ रही जिद की वजह से गलत बातों की ओर आपका ध्यान रहेगा। खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित लेनदेन फायदेमंद साबित होंगे। अभी रिस्क न ली जाए, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम से जुड़े हुए नए स्किल्स सीखना आपके लिए जरूरी है।

लव : पार्टनर की वजह से नाराजगी बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं के बारे में बातचीत करें।

हेल्थ : बढ़ती हुई थकान का कारण जानने की कोशिश करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

कुंभ

अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संबंध गहरे बनते जाएंगे। जिनसे आपके बड़े अवसर मिल सकते हैं। अचानक फायदा मिलेगा, खुद के लिए सकारात्मक महसूस होगा। साथ में काम पर फोकस बढ़ सकता है। आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण परिवार के लोगों को सकारात्मक महसूस होगा। आप से प्रेरित होकर वे भी बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है।

लव : पार्टनर की वजह से आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

मीन

लोगों के सुझाव पर अमल करने से पहले सारी बातों पर विचार करें। किसी वरिष्ठ की सलाह पर काम करेंगे तो फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते रहें। सकारात्मक कार्य की वजह से सही लोगों के साथ परिचय होगा, जिनकी वजह से आपकी समस्याएं दूर होंगी।

करियर : आपके काम में जो व्यक्ति बाधा डालने की कोशिश कर रहा है, उससे दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

लव : परिवार के साथ विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है।

हेल्थ : योगा के जरिए सेहत की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *