14 फरवरी, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान और प्रजापति नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिनसे कई लोगों को कामकाज में फायदा होगा। आज नौकरी और बिजनेस में मेष राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। मिथुन और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय अनुसार अपने स्वभाव में भी लचीलापन लाने से आपका मान सम्मान और गरिमा बढ़ेगी। मन में असीम शांति महसूस करेंगे। घर के बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। वास्तु सम्मत नियमों का भी अवश्य पालन करें। इससे घर में सुख शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों के भविष्य संबंधी योजनाओं में दिक्कतें आने से मन कुछ परेशान रह सकता है।पड़ोसियों के साथ किसी वाद विवाद को धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे। इस समय अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। कामकाज संबंधी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव होगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी।
लव- घर परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा सभी सदस्यों में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। इस समय सुस्ती और आलस बहुत ज्यादा हावी रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- दोपहर बाद ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। नई उम्मीदें तथा प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे। लोगों के बीच आपका मान सम्मान भी उचित बना रहेगा। कोई कानूनी कार्य रुका हुआ है, तो आज हल हो सकता है।
नेगेटिव- आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। इस वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय हाथ से निकलता जा रहा है। हालांकि आप जल्दी ही परिस्थितियां अपने अनुकूल कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे परंतु अभी दिक्कतें भी बनी ही रहेगी। इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है।
लव- विवाहित जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- किसी कार्य में रुकावट आने की वजह से तनाव और मानसिक परेशानी रहेगी। मेडिटेशन करने से आप को सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय की गई कोई भी यात्रा लाभदायक रहेगी। तमाम तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से निपटाएंगे।तथा एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से और नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से अपने लिए ही समस्याएं बढ़ा लेंगे। बड़े हुए बेहतशा खर्चे परेशान करेंगे। मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। हालांकि विफलता के बावजूद आप हताश नहीं होंगे। और पुनः आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में ग्रोथ के लिए मीडिया और संपर्क सूत्रों का ज्यादा उपयोग करें। अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरी तरक्की संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। साथ ही ट्रांसफर संबंधी भी कोई जानकारी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। इस समय प्रेम प्रसंगों में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही ना बरतें। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपको परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- अपने अंदर सकारात्मकता और खुशी महसूस करने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में भी उचित निखार आएगा। किसी नजदीकी संबंधी की चल रही समस्या को हल करने में आप का विशेष सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित करने में ही भलाई है।किसी अनजान व्यक्ति से आपको कोई धोखा भी मिल सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें। धैर्य और समझ के साथ काम ले ,जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। अतिरिक्त काम की व्यस्तता बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेगी,जो कि सार्थक रहेंगी। जोखिम पूर्ण कार्यों में समय और पैसा नष्ट ना करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अतिरिक्त कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। बेहतरीन तरीके से समय का सदुपयोग करें। आपका विशेष कार्य इस समय पूरा होगा। मन में असीम शांति महसूस होगी। परिवार के साथ भी हंसी मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कहीं भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। इससे संबंधों में खटास आ सकती है। तथा बनते कार्यों में भी व्यवधान आएगा। अपनी कीमती वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। क्योंकि खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों की गोपनीयता रखना जरूरी है। इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
लव- किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल सबको खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल अथवा माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कार्यकुशलता तथा कार्य क्षमता में इजाफा होगा। विशेषकर महिलाएं अपने कार्यों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगी। विद्यार्थियो को अपनी पढ़ाई से संबंधित उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- फोन और ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा समय व्यतीत करने से आपकी महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन उदास रहेगा। इस समय कहीं भी पैसा निवेश ना करें। सामाजिक मुद्दों पर किसी के साथ भी बहस ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। अब सोच विचार करने में ज्यादा समय ना लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द भी हो सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- इस समय गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात होने से मन रोमांचित रहेगा। पड़ोसियों तथा पुराने मित्रों से अच्छे संबंध बनेंगे।
नेगेटिव- कोर्ट कचहरी संबंधी कोई मामला चल रहा है तो अभी उसमें समस्याएं बनी रहेंगी। इस समय शांत रहना ही बेहतर है। पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इसकी वजह से आप की मानहानि भी संभव है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनर और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी में कोई अथॉरिटी पाने के लिए उचित अवसर का इंतजार करें।
लव- पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का सकारात्मक तरीके से लुफ्त उठाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कोई ऐसी दुखद सूचना मिलने वाली है कि आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी इच्छाशक्ति व दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह का कर्ज, उधार, लेन देन आदि जैसे कार्य आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें, आपकी बदनामी हो सकती है। वाहन खराब होने से बड़ा खर्चा आएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बाहरी व्यक्तियों का दखल न होने दें और सभी फैसले खुद ही लेने की कोशिश करें। बिजनेस में काफी समय से अटके हुए काम पूरे करने का उचित समय है। अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति की संभावना है।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक की मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- गला खराब रहेगा जिसकी वजह से बुखार रह सकता है। अपना उचित इलाज ले। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आप में काम करने का जुनून बना रहेगा और आपको सफलता भी मिलेगी साथ ही नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कुछ भी सकारात्मक बात भी हो सकती है जिसकी कभी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता दायक है।
नेगेटिव- ज्यादा पाने के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए शांत और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करते चले। राजकीय कार्यों में बाधाएं आएंगी। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें।आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच में किसी घर की समस्या को लेकर कुछ मतभेद होंगे। परंतु ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती हैं। फीजियोथेरैपी और व्यायाम द्वारा काफी हद तक परेशानी कम हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- घर में चल रहे मतभेद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर की सुख सुविधा व रखरखाव पर खर्च करके प्रसन्नता ही महसूस होगी। आपका कोई सपना साकार हो सकता है।
नेगेटिव- फिलहाल किसी भी यात्रा को टालने का प्रयास करें। रुपए पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आपके अपने लोग ही आपको धोखा भी दे सकते हैं। प्रॉपर्टी अथवा वाहन संबंधी कागजात संभाल कर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में गति आएगी। साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पुराने संपर्कों को दुबारा मजबूत करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
लव- घर का वातावरण सुखद तथा अनुशासित बने रहना जरूरी है। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- अचानक ही कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। तथा इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार के साथ घर को सजाने संवारने हेतु खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में आप की विशेष उपस्थिति रहेगी। कुछ समय अपने रुचि अपने कार्यों में व्यतीत करने से सुकून और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी थकान और बैचेनी की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहन शक्ति को मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी लंबित तथा विवादित मुद्दों को निपटाने का अनुकूल समय है। साथ ही अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी बेहतरीन समय है। किसी बड़े आर्डर को पूरा करने के लिए लोन लेने की भी जरूरत पड़ सकती है।
लव- परिवार जनों के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सावधान रहें क्योंकि प्रेम के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में बेहतरीन बातें सीखने को मिलेंगी।सामाजिक संबंधों का दायरा मजबूत होगा। परिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच समय व्यतीत कर के आप को मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अन्यथा आपका पैसा फस सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक संबंधों में तनाव की वजह से परेशान रह सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है। क्योंकि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं कुछ अशांति और तनाव रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना बरतें और आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *