21 दिसंबर, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष और वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। वहीं, धनु राशि वाले लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 9 राशियों के लोगों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी। जोखिम और जल्दबाजी से बचना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- इस समय आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे सिर्फ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए भरपूर मेहनत की जरूरत है। आपका भाग्यवादी ना होकर कर्म पर विश्वास रखना आप के लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न करेगा।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश में आकर परिस्थितियां बेकाबू हो सकती हैं। धैर्य और संयम से व्यवहार करें। भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आप का विशेष सहयोग जरूरी है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए भी अवश्य निकालें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को उचित रखने के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- घर परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे के किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में उल्लास बना वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान बचने के लिए तनाव ना ले। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में बहुत अधिक सुकून और खुशी भी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो सकती हैं। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।
नेगेटिव- किसी अनचाहे मेहमान का आगमन परिवारिक चिंता का कारण बन सकता है। खर्चों की भी अधिकता रहेगी। हालांकि आप समझदारी और सूझ बूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में बिल्कुल भी संकोच ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इस समय बहुत मेहनत की जरूरत है। मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और बेहतर बनाएं। ऑनलाइन गतिविधियों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें।
लव- घर के वातावरण को सुखद और खुशनुमा बना कर रखने में सभी सदस्यों का सहयोग रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- कुछ समय अपने खास संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। फोन द्वारा एक दूसरे का हाल पूछना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से दिन के अन्य कार्य भी व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिरने दे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर बनाकर रखें। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर लापरवाही न करें। टैक्स संबंधी सभी फाइलों को कंप्लीट रखना जरूरी है। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी सी छोटी बात की भी गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।
लव- घर परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- भय और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- किसी अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। साथ ही पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा तथा आप उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव- जरा सी ना समझ आपको मुसीबत में भी डाल सकती हैं। इसलिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- अभी व्यवसाय संबंधी कोई भी नया प्रोजेक्ट या काम से संबंधित योजनाएं बना सकते हैं, परंतु अभी क्रियान्वित ना करें। क्योंकि उचित समय पर ही किए गए कार्यों के परिणाम अनुकूल मिलते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे। तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। बेहतर होगा कि संयमित दिनचर्या रखे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से आप बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय ज्यादा लाभ की संभावना तो नहीं है, परंतु फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं तथा अपने शुभचिंतकों की सलाह पर भी अवश्य अमल करें। किसी बनते कार्य में परेशानियां अथवा रुकावटें आने से कुछ मायूसी भी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से कोई भी निर्णय लें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपनी योग्यता और काबिलियत की वजह से अपने कार्यों को गति दे पाएंगे। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। ऑफिस का काम घर पर करने की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा।
लव- घर की छोटी मोटी बातों पर हस्तक्षेप ना करें। इससे शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। तथा संस्था के साथ सेवा कार्य करने से सुकून भी मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवादों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लोन या उधार लेने का प्रयास ना करें। दिखावे के चक्कर में आप अनाप-शनाप खर्च कर सकते हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकती है, जिससे आपके मनोबल में भी कमी आएगी।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनेगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा योगा और प्राणायाम में भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- घर में प्रिय संबंधियों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मीडिया अथवा मार्केटिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।
नेगेटिव- जमीन जायदाद संबंधी अथवा पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें, थोड़ी सी लापरवाही रिश्तों में दरार डाल सकती है। किसी कानूनी काम में भी रुचि ना ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इस समय दूरदराज के पार्टियों से अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें। निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें।
लव- परिवार में आपसी सहयोग और तालमेल उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- इस समय पोलूपॉल्यूशनशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। पौष्टिक और संयमित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- सभी काम खुद निपटाने की कोशिश करें। दूसरों से सहायता की अपेक्षा रखना उचित नहीं है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर आपका परेशान होना और तनाव लेना पारिवारिक माहौल को भी खराब कर सकता है। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में रुकावट आने से चिंता रहेगी। ज्यादा दिखावा करने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए काम की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। निकट भविष्य में यह गतिविधियां आपको लाभ देगी। नौकरी में बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित तालमेल तथा सामंजस्य भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत रह सकती है। आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
धनु- पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं व परेशानी से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों तथा मित्रों के लिए समय निकालना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपके आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- अपने कार्य स्वयं ही पूरा करने का प्रयास करें, दूसरों से सहायता की उम्मीद ना ही रखे तो उचित है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अनुकूल परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। ये समय धैर्य रखने का है। अपनी कार्यप्रणाली में भी इस समय बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता के मुताबिक उचित परिणाम हासिल होंगे।
लव- घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- किसी अनुभवी और खास इंसान के मार्गदर्शन में आपको कोई फैसला लेने में मदद मिलेगी। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इस से आप की मानहानि भी संभव है। खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में पूर्व नियोजित कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उसे पूर्ण करने में काफी समस्याएं भी आएंगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है।
लव- इस समय घर परिवार के साथ व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम और बदन दर्द की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मानसिक और आत्मिक सुख शांति मिलेगी। कोई मुश्किल मुकाम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी मन में अकेलापन या उदासी जैसी फीलिंग आ सकती हैं। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी रहे।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन – पॉजिटिव- घर की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाते समय अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन भी जरूर ले, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों कार्यों को करते जाएं। सफलता सुनिश्चित है।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से तनाव रह सकता है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। रूपए पैसे संबंधी मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस के कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। शेयर्स और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ऑफिस मैं गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी वजह से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। यह समय दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा सहयोग करने का है।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से भी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9