8 सितंबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र शुभ और वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। इनका सीधा फायदा 6 राशियों का मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज वृष राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। कर्क राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। नए काम की शुरुआत भी होगी।
सिंह राशि वाले लोगों का प्रॉपर्टी संबंधी कामों के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि वाले लोगों को राजनीतिक संबंधों से फायदा हो सकता है। धनु राशि वाले लोगों की उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। इनके अलावा मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आज कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान होने पर घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। जिसका असर परिवार के सुख शांति पर भी पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि दूसरों की समस्याओं में ना उलझे। और ना ही किसी यात्रा का प्रोग्राम बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी वजह से तनाव हो सकता है। बेहतर होगा किसी अनुभवी इंसान से विचार विमर्श करें। कोई उचित रास्ता जरूर निकलेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
लव- व्यस्तता की वजह से आप घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझकर आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करेंगे। कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। साथ ही कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व हास परिहास में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बच्चों के कैरियर कर कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु इस नकारात्मक वातावरण में धैर्य बना कर रखना ही उचित है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करके उनके मनोबल को बनाए रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस के लिए दिन शुभ है। ज्यादातर काम फोन से ही पूरे हो जाएंगे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों पर आज कार्यभार कुछ कम ही रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। पाटनर व परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाना आपके तनाव को कम करेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। परंतु ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। कुछ समय समाज सेवी संस्था की सहायता में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें। इसकी वजह से घर में भी कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। अगर वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है तो पहले उस पर भली-भांति विचार करें।
व्यवसाय- आजकल मार्केट में आपकी छवि बहुत अच्छी है। बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने काम करने के तरीके को उजागर ना करें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
लव- घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। जिसकी वजह से काफी राहत महसूस करेंगे। और अपना ध्यान अन्य कार्यों में केंद्रित कर पाएंगे। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आने से खुशी वाला वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की वजह से स्वभाव में ईगो जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जो कि गलत है।
व्यवसाय- किसी नए काम की शुरुआत होगी। ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखें। भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय शुभ है।
लव- पति-पत्नी के बीच में कुछ नोकझोंक संभव है। जरा सी समझदारी संबंधों को पुनः मधुर बनाएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन रहेगा। इसलिए गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- आज विशिष्ट मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा, जो सबके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी योजना बन रही है तो आज का दिन उत्तम है।
नेगेटिव- संतान से संबंधित कोई उम्मीद फलीभूत न होने से मन व्यथित रह सकता है। परंतु टेंशन ना ले कर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं। तथा परिवार के वातावरण को भी सामान्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस गति पकड़ना शुरू हो रहे हैं। परंतु अभी अधिकतर ध्यान वर्तमान गतिविधियों पर ही रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ना और सेवाकार्य करना के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। परंतु इसके साथ खुद के कामों के प्रति भी जागरूक रहें। और अपनी योजना को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- अभी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने वाले हैं, इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। आने वाले समय में यही मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी। किसी पर ज्यादा शक करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
व्यवसाय- अपने निजी कामों की वजह से आज बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर जाहिर ना हो।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपना घर का माहौल व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
तुला – पॉजिटिव- आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक कार्य को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से करने के कारण अधिकतर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- परंतु किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। इसका दुष्प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
व्यवसाय- आज संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा समय बीताएं। क्योंकि इन्हीं से आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। पारिवारिक तनाव को अपने कार्यक्षेत्र में हावी ना होने दें।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से आपको घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना कर रखना पड़ेगा। और आप इसमें कामयाब भी होंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आप अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता के दम पर कुछ ऐसा कर जाएंगे। कि खुद ही आश्चर्य चकित रहेंगे। समाज और संबंधियों में भी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेवा सुश्रुषा से घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलते समय ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा से ना उठे, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन अपनी पड़ाई से उचट रहेगा। जिससे शिक्षा में व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। किस्मत को दोष ना देकर अपने काम के तरीके में बदलाव की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- विचारों में नकारात्मकता आने की वजह से कुछ डिप्रेशन या तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पॉजिटिव बने रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या के प्रति कार्य में आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों के योग बना रहा है। इसके प्रभाव से रिश्तेदारों और परिवार में भी आपके संबंध बहुत अधिक मजबूत हो रहे हैं। इससे आप भविष्य में बहुत अधिक सम्मानित होंगे।
नेगेटिव- संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग अति आवश्यक है। पैतृक संबंधी कुछ कार्यों में रुकावट आने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। और साथ ही भाइयों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है।
व्यवसाय- साझेदारी के बिजनेस में स्थितियां फायदेमंद रहेंगी। आपकी योजना और काम के तरीके से बिजनेस को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें, उनका दुरुपयोग हो सकता है।
लव- किसी भी समस्या को पति पत्नी मिलकर हल करेंगे। इससे उनके आपसी संबंध मजबूत होंगे और घर परिवार में सुख शांति रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। खानपान से सयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- परिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों पर हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल खराब नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लेकिन रुकावटें आएंगी। इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। इस कॉम्पिटीशन के माहौल में आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- भावुकता की बजाए व्यवहारिक सोच रखें। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यापारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के यहां कोई भेदभाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से मन खिन्न रह सकता है। तथा रिश्तो में विघटन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बचाएं। आज किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की संभावना नहीं है।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया संबंधित कामों में समय बरबाद ना करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको उचित फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात बढ़ सकती है। तथा घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर पड़ सकता है। मेडिटेशन व योगा का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक– 5
मीन – पॉजिटिव- प्रकृति के अधिक नजदीक रहना और ईश्वरीय सत्ता पर भरोसा करना आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप एक नए जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे और सफल होंगे।
नेगेटिव- परंतु कुछ समय अपने परिवार के साथ में व्यतीत करना आवश्यक है। किसी संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ा कर रखना आपका दायित्व है। रिश्तेदारों व मित्रों के साथ भी अपनी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया और कलात्मक कामों में बहुत ज्यादा फायदा होने की संभावना है। इन कामों पर खासतौर से ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों को मन मुताबिक काम मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे। प्रकृति के निकट अधिक से अधिक रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2