26 दिसंबर से 1 जनवरी के तक पांच राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस सप्ताह कर्क और मीन राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा ओर आमदनी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – सप्ताह के शुरुआत में ही अपने कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है तो उचित सफलता मिलने की उम्मीद है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपका आत्मिक उत्थान करेगा। लापरवाही और आलस ना करें। इसका असर आप की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।

किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद होने जैसी शंका बन रही है, इसलिए विवेक और समझदारी से काम ले। दूसरों से मदद की अपेक्षा न करें और अपनी कार्य क्षमता पर ही भरोसा रखें। व्यवसायिक नजरिये से समय अनुकूल है। मार्केट में आप की छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश करेंगे। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के लोगों का आपस में उचित सामंजस्य रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
सावधानियां- खांसी जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा।
लकी कलर- हरा, लकी अक्षर- क, फ्रेंडली नंबर- 5

वृष – समय लाभकारी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में काम ज्यादा होने के कारण बहुत मेहनत रहेगी। परंतु भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है, बेहतर होगा कि अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें।

व्यवसाय में विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें। आप की व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से उनका कोई गलत फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति का ही हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है। नौकरी मे फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।

लव फोकस- घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
सावधानियां- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
लकी कलर- गुलाबी, लकी अक्षर- श, फ्रेंडली नंबर- 3

मिथुन – आप अपने जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी योजनाएं सफल होंगी।

विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। करीबी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें, समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है।

इस समय कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। लेकिन आप कार्य क्षमता और कुशलता से समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति या अधिकारी से विवाद हो सकता है। गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

लव फोकस- पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रबलता से प्रेम और रोमांच के विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।
सावधानियां- जोड़ों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। साथ ही अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
लकी कलर- सफेद, लकी अक्षर- प, फ्रेंडली नंबर- 1

कर्क – विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप कोई नौकरी मिलने से चिंता दूर होगी। धर्म कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।

परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।कभी-कभी ऐसा भी प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इस तरह की नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है। अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अभी आपका दायित्व है।

व्यवसाय में आपके अपने कार्य के प्रति पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां प्रदान करेगी। परंतु किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना अति आवश्यक है। किसी भी कार्य में दिक्कत आने पर परिवारिक सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा। ऑफिस के अधिकतर काम सुचारु रुप से में निपटते जाएंगे।

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच घर के किसी समस्या को लेकर विचार एक मतभेद रह सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी समस्या को धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां अधिक बढ़ेगी।
सावधानियां- गला खराब सकता है साथ ही खांसी जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और तुरंत ही इलाज है। आयुर्वेदिक इलाज लेना सर्वाेत्तम रहेगा।
लकी कलर- पीला, लकी अक्षर- श, फ्रेंडली नंबर- 2

सिंह – इस सप्ताह ग्रह स्थितियां कुछ मिलाजुला प्रभाव देने वाली हैं। आप अपने आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देने में सक्षम रहेंगे।कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन बना कर रखें। किसी नजदीकी मित्र अथवा भाई के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।

युवाओं को रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। इस समय आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती हैं। परंतु साथ ही पदोन्नति की भी उचित अवसर बनेंगे।

लव फोकस- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमीयों की वजह से तकरार उत्पन्न होगी, अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें, व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखना उचित है।
सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। समय समय पर उचित आराम ले तथा अपना खानपान भी व्यवस्थित रखें।
लकी कलर- पिंक, लकी अक्षर- म, फ्रेंडली नंबर- 7

कन्या – इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत काम काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। दिनचर्या काफी व्यस्त उत्तम रहेगी। लेकिन अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत ही अनुकूल मिलेंगे।

नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की वजह अभी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।

आपके व्यवसाय संबंधी योजनाओं के फलीभूत होने का समय आ गया है। योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। दूसरों के साथ शेयर करने से आपको ही नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे, तथा संबंध मधुर हो जाएंगे।

लव फोकस- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
सावधानियां- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने स्वास्थ्य तथा आराम लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकते हैं। सर्वाइकल तथा नसों में खिंचाव जैसी समस्या भी परेशान करेगी।
लकी कलर- हरा, लकी अक्षर- र, फ्रेंडली नंबर- 4

तुला – घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन व अनुसंधान में उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय आप फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकरअपने कार्यों पर केंद्रित रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।

कुछ काम बनते बनते बीच में भी रुक सकते हैं, जिसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होना ही रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभाल कर रखने की जरूरत है।

व्यवसाय में इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों और यात्राओं को स्थगित रखना उचित रहेगा। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। वे घर तथा अपने प्रोफेशन पर बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव की स्थिति भी बन सकते हैं।

लव फोकस- घर का माहौल सुखद व खुशनुमा बना रहेगा। ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आप की छवि को खराब कर सकती हैं।
सावधानियां- आपका अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बहुत अधिक संयमित रहना आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाकर रखेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में भी अवश्य व्यतीत करें।
लकी कलर- जामुनी, लकी अक्षर- ल, फ्रेंडली नंबर- 8

वृश्चिक – आप किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। किसी समारोह आदि में शामिल होने का भी निमंत्रण मिल सकता है। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।

दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें, इसे आप के मान सम्मान में भी आंच आ सकती है। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी।अपनी महत्वपूर्ण वस्तु तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी।

व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ तथा उचित निर्णय द्वारा काफी हद तक समस्याओं को सुलझा लेंगे। तेजी मंदी और शेयर्स जैसे कार्यों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। कि अभी समय अनुकूल नहीं है। अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें।

लव फोकस- पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहेंगे। किसी प्रिय जन से मुलाकात आपको भावनात्मक तथा मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
सावधानियां- गिरने अथवा वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। सावधानी बरतें। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
लकी कलर- पीला, लकी अक्षर- अ, फ्रेंडली नंबर- 7

धनु – समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात नई ऊर्जा प्रदान करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। पैसों की अपेक्षा अपने मान सम्मान और आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा।। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा साथ ही अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी।

कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर देता है। इसलिए समय के साथ-साथ अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।

व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेगी। इस समय भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, इसका उचित सम्मान करें।वर्किंग महिलाएं कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगे। इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही ले।

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। परंतु ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर ना निकले। विवाहेत्तर संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं
सावधानियां- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।
लकी कलर- सफेद, लकी अक्षर- प, फ्रेंडली नंबर- 3

मकर – इस समय परिस्थितियां फायदेमंद रहेंगी। फालतू गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर कामों पर रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। जी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। घर के बड़े सदस्यों के साथ मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।

महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर विवाद विवाद संभव है। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग का नकारात्मक असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

व्यवसाय में अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बेहतर साबित होंगे। मीडिया अथवा फोन द्वारा आपको कोई व्यवसायिक महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल होंगे। काम ज्यादा होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा।

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। घर में भी उचित समय व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों को खुशी मिलेगी और उचित सामंजस्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
सावधानियां- शारीरिक और मानसिक थकान से परेशान रहेंगे इस समय वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
लकी कलर- केसरिया, लकी अक्षर- क, फ्रेंडली नंबर- 8

कुंभ – संतान के भविष्य को लेकर फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। जिससे आप खुश रहेंगे। महत्वपूर्ण काम करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। रुपए की आवक के लिहाज से भी समय श्रेष्ठ है।

कभी-कभी आपका अनुशासित स्वभाव अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। किसी संत या गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। कोट केस संबंधी मामलों में अभी कोई भी समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है।

व्यवसाय में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा।इस समय किसी को पैसा उधार देते समय उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। अधिकतर महत्वपूर्ण काम मास के पूर्वार्ध में ही निपटाने का प्रयास करें तो उचित रहेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।

लव फोकस- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।
सावधानियां- वायु गैस आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचौनी जैसी समस्या बनी रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखें। साथ ही नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी रह सकती हैं।
लकी कलर– नीला, लकी अक्षर– स, फ्रेंडली नंबर- 5

मीन – पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा। किसी भी काम को करने से पहले दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज को महत्व दें।

निवेश या बैंक संबंधित कामों को बहुत सावधानी से करें। छोटी सी लापरवाही बहुत नुकसान का कारण भी बन सकती है। इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगे। महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

कार्य क्षेत्र में सारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। परंतु विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में अपने बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा आपको सहयोग भी मिलेगा।

लव फोकस– पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आप आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
सावधानियां- तनाव, अवसाद मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है। इसलिए मेडिटेशन ,योगा आदि जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
लकी कलर– क्रीम, लकी अक्षर- र, फ्रेंडली नंबर- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *