3 अगस्त, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र ध्रुव और मातंग नाम के शुभ योग बना रहे हैं। इनसे 6 राशियों को आज सितारों का साथ मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि कर्क राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है। इन्हें कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या वालों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही बोनस और तरक्की के भी योग बन रहे हैं। तुला राशि वाले लोग नई योजनाओं पर काम करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा दिन शुभ है। वृश्चिक राशि वालों को आज बेहतरीन उपलब्धियां मिल सकती हैं। मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और नौकरी में नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफल मिल सकता है। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से खुद को भी भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आज बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत करें। अविवाहित लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- परंतु जिद और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने में पड़ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। आज अपने बाहरी संपर्क को अथवा किसी भी यात्रा को स्थगित रखने का ही प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में मनचाहे नतीजे मिलेंगे। मेहनत ज्यादा रहेगी। लेकिन जल्दी कामयाबी की चाह में गलत रास्ता चुनने से बचें। प्रशासनिक कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इसके लिए उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श जरूर करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव अथवा डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपने मन की बातों को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। खासतौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और उन्हें सफलता भी हासिल होगी।
नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खींझ जाना घर के वातावरण को खराब कर देता है। इसलिए अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं क्योंकि इस वजह से आर्थिक समस्या भी आ सकती है।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। जोखिमभरे कामों में ज्यादा पैसा और समय बर्बाद ना करें। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होगी और आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
लव- घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के प्रति आकर्षण में ना फंसे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई भी निर्णय लेने में सहयोग करेगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आप में और अधिक बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी। किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है।
नेगेटिव- अधिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं होगी। परंतु समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात होने से कुछ नए तथ्यों की जानकारी अवश्य मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट पर ज्यादा निवेश ना करें। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर कर देगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक है। इसका भरपूर सहयोग करें।
नेगेटिव- वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती हैं। विद्यार्थी लापरवाही की वजह से पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं, यह समय अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने का है। खर्चों की अधिकता पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आप इसे बखूबी निभा लेंगे। लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम भी सफलतापूर्वक संपन्न हो सकता है। घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर भी विचार करेंगे।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। विवादित मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी गतिविधियों में अधिक सुधार लाने की जरूरत है। कोई भी डील करते वक्त चैकन्ना रहें। थोड़ी सी असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- आज आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने पर विचार करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक सुदृढ़ स्थिति में आएगा। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव की स्थिति में रहेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखने का है।
व्यवसाय- कुछ समय मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे व्यवसाय संबंधी नई-नई बातों की जानकारी हासिल होगी। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है। साथ ही बोनस और तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- उमस भरे मौसम की वजह से घबराहट और थकान की स्थिति रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवा वर्ग भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपनी भावनाओं और उदारता जैसे स्वभाव पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का फायदा भी उठा सकते हैं। आपकी कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु ना मिलने से टेंशन भी रहेगी।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। तुरंत ही मौके का फायदा उठाएं, लापरवाही बिल्कुल ना करें। नौकरी में टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहने से तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। परंतु घर में स्त्रियों के बीच कुछ टकराव होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। इस समय ज्यादा तले-भुने और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे और सफल भी रहेंगे। इस समय बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएगी। किसी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में एक के बाद एक परेशानियां आती रहेंगी। परंतु शांति बनाए रखें। समय अनुसार समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर की व्यवस्था भी सुकून दायक रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव की वजह से सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
धनु – पॉजिटिव- अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव भरे माहौल से राहत देगी और दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आलस और गुस्से की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। यह समय ऊर्जावान बने रहने का है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे, परंतु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
व्यवसाय- बिजनेस या नौकरी संबंधित किसी भी काम में हर फैसला खुद ही लें। इस समय कामकाज के तरीकों में सुधार लाने की भी जरूरत है। कोर्ट संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके फेवर में आ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह आपकी असंतुलित दिनचर्या ही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वे आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान निकालने में भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में उचित व्यवस्था रखें। कर्मचारियों की किसी हरकत से नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए मौके या ऑफर्स मिलने के योग हैं। लेकिन अभी बदलाव संबंधी कोई निर्णय लेने से सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें।
लव- पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर तकरार रहेगी। अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- विद्यार्थियों का पढ़ाई और अपने कैरियर के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा भी बनी रहेगी। अगर वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा या वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग भी प्रबलता से बने हुए हैं। लेकिन भावुकता आपकी कमजोरी है। इस वजह से नुकसान भी हो जाता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं। परंतु आपकी जरा सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श रहेगा। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्य को हासिल करने का दबाव रहेगा।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी खुशी भरा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- व्यसन तथा नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। वरना इस वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- आज परिवार से संबंधित कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी भी मुश्किल में नजदीकी मित्रों का उचित सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रह सकता है। अपना मनोबल गिरने ना दें। वरना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। वाहन या मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। ध्यान रखें कि जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार जैसी स्थिति रहेगी। उचित इलाज लें तथा व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9