शाहजहांपुर ।  समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की शेष चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए। इसके साथ ही सभी छह सीटों पर नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही कई दिनों से लग रहीं अटकलों पर भी विराम लग गया। पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां पर लगातार तीसरी बार नेतृत्व ने भरोसा जताया है। वहीं मौजूदा विधायक शरदवीर सिंह का टिकट काट दिया गया है।

सपा ने इस बार प्रत्याशी घोषित करने की बजाय प्रत्याशियों को सिंबल दिए हैं। भाजपा छोड़कर आए रोशन लाल वर्मा को तिलहर व पूर्व विधायक नीरज मौर्य को जलालाबाद से दो दिन पहले ही हरी झंडी दे दी गई थी। जिसके बाद अन्य सीटों पर नाम तय होने का इंतजार था। मंगलवार को चारों सीटों से दावेदारों को लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया।

जहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां को शहर, पूर्व विधायक राजेश यादव को कटरा, उपेंद्र पाल सिंह को पुवायां व राजेश वर्मा को ददरौल से सिंबल दिए गए। समर्थकों ने जानकारी मिलते ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं पिछले कई दिनों से चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार मायूस दिखे।

*********

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में सभी छह प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए हैं। इन पर सभी सीटों पर पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं। तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *