लखनऊ []राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सचमुच चमत्कारी पार्टी है। वह कब कौन रूप धारण कर ले कहना मुश्किल है। भाजपा बड़े-बड़े वादे कर जनता को बहलाने का गुण जानती है। समाजवादी पार्टी के कामों पर अपना ठप्पा लगा कर भ्रम पैदा करने में माहिर है। अब केंद्रीय गृहमंत्री ने बिना चुनाव मैदान में उतरे ही भविष्यवाणी कर दी है कि विपक्ष को सन 2022 में करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री हों या गृहमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की किस बात के लिए तारीफ करते हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश में मौतों का ऐसा सिलसिला चला कि शवदाह गृहों में लाशें जलाने की जगह भी नहीं बची थी। हर मोर्चे पर तो भाजपा सरकार विफल रही है। चंद पूंजी घरानों की संपत्ति लाकडाउन के समय में भी कई गुना बढ़ गई है।