अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश को नायाब तोहफा देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर सभी का अभिनंदन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वागत में अपने संबोधन की शुरुआत वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां आए भारी संख्या में लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज राधा अष्ठमी है। यह ब्रज का खास त्योहार है। आज देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी आर्शीवाद देने के लिए ब्रज क्षेत्र में आएं है। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है। इस समय में देश को जीवन व अन्य काम को सुचारू रखने का कार्य हो रहा है।

कोरोना से बचाने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन को 75 करोड़ लोगों को लाभ दिया गया। पीएम मोदी के कोरोना में कार्य पूरी दुनिया मे मिशाल बन गया है। सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में 2017 में भाजपा की सरकार बनी। में पीएम ने प्रदेश के पहले इन्वेस्टर्स समिट का। शुरुआत की आज उसी का परिणाम है। हम इतने आगे हैं। करोड़ों का निवेश हुआ है। लोगों को रोजगार मिलेंगे। उस समय पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा दिया था। अब पीएम इसके कार्य के लिए स्वयं यहां आएं हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भी बहुत काम हुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पहले इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन स्वयं किया था। आज उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ। उत्तर प्रदेश के एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को अपने ही गांव में, अपने ही जनपद में रोजगार और नौकरी मिली है। आज राधा अष्टमी भी है और ब्रज क्षेत्र के लिए आज के दिन का बड़ा महत्व है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री आज इस अलीगढ़ की पावन भूमि पर अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए और यहां की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने के लिए स्वयं हमारे बीच उपस्थित हैं।

सीएम ने कहा कि आजादी में देश का मार्गदर्शन करने वाले राजा महेन्द्रप्रताप को पश्चिमी यूपी में कोई याद नहीं करता। अब राजा के संम्मान में राजा महेन्द्रप्रताप विश्वविद्यालय की सौगात मिल रही है ।राधा अष्ठमी के मौके पर डिफेंस कॉरिडोर व विश्वविद्यालय सोने पर सुहागा है। सहारनपुर में भी एक विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। ओलंपिक में भी भारतयी खिलाडियों ने बेहतर कार्य किया है अब मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बन रहा है। यह मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा। प्रयागराज में भी एक विश्वविद्यालय बन रहा है। नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2013 में जो मंत्र दिया था कि सबका साथ ओर सबका विकास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है । 2017 से पहले गन्ना किसानों का भुगतान तक नहीं हुआ। 2017 के बाद इससे ज्यादा भुगतान हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी चीनी मिल अनवरत चलती रहीं।

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा-आज गौरव का दिन 

इससे पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज यह गौरव का दिन है, पीएम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट देने आए हैं। आज का दिन पूरी पश्चिमी यूपी के लिए खास दिन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब नकल नहीं, अक्ल से छात्रों के जीवन संवर रहा है। यूपी सरकार नकल विहीन परीक्षा करा रही है। पाठ्यक्रम बदला गया है। रोजगार परख कोर्स शामिल किए गए।

प्रदेश में अब नई यूनिवर्सिटी बन रही है। दस पर काम चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज हिंदी दिवस है। हिंदी क्षेत्र के नए पाठ्यक्रम शामिल किए गए। संस्कृति क्षेत्र में भी बदलवा हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नकल विहीन परीक्षा हमेशा से ही हमारी प्राथमिकता रहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कल्याण सिंह की भूमि है। राजा महेन्द्रप्रताप सिंह के नाम से बड़ा प्रोजेक्ट है। डिफेंस कारीडोर से भी विकास होगा। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार भी मिलेंगे।

राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *