आगरा, एजेंसी । जिले के किरावली में सोमवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। बोले आज सीकरी की धरती पर भाजपा के प्रत्याशी के लिया अपील करने आया हूं। सभा में मौजूद लोगों की भीड़ से बोले आपने सपा, बसपा की कार्यप्रणाली को देखा। भाजपा की कार्यपद्धति को देखा। कोरोना प्रबंधन पर बेहतर कार्य हुए। लोगों को उपचार के साथ खाद्यान भी दिया। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में राशन की डबल डोज दी। संकट काल में भाजपा की सेवा कर रहे थे। सपा, बसपा अवसरवादी। ये संकट में साथी नहीं हैं। ये गोकुल जाट की धरती, जिसने ओरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा सरकार आगरा के म्यूज़ियम का नाम भी मुगल के नाम पर रखना चाहती थी। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।

मुख्यमंत्री बोले कि आगरा का विकास हो रहा है। आगरा को मेट्रो, हवाई सेवा, गंगाजल भी मिला है। सपा सरकार में सिर्फ दंगे हुए। सूबे में रोज दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर के दंगे से सपा की टोपी लाल है। रामभक्तों पर भी गोली चलवाने से इनके हाथ रंगे हैं। युवाओं को रोजगार दिया। पिछली सरकार में नौकरी के नाम पर लूट होती थी।ट्रांसफर के नाम पर वसूली होती थी। भाजपा की सरकार बनेगी और 10 मार्च के बाद माफिया पर फिर बोल्डोजर चलेगा। आपने चौधरी उदयभान जैसे योग्य व्यक्ति को चुना, हमने मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं, आप इनके नाम से सहमत हैं? कमल को वोट देंगे? लोगों का सहमती में जवाब सुनकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ उदबोधन को समाप्त किया।

नौकरी निकलने पर लूट के लिए निकलते थे चाचा-भतीजा

योगी ने आगे कहा कि पांच लाख नौजवानों को राेजगार दिए हैं। पिछली सरकारों में नौकरी निकलती थी तब चाचा-भतीजा नौकरी के नाम पर वसूली के लिए निकलते थे। लूट-खसोट होती थी। तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे। माफियाओं को छूट मिलती थी। रैलियों पर इस बार कोरोना के चलते आयोग ने रोक लगाई है। लेकिन कार्यकर्ता सुनने के लिए आ रहे हैं। आगामी 10 मार्च को सरकार बनने के बाद फिर से माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा।

प्रदेश की सेवा के लिए चौधरी उदयभान को लगाया

आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से चौधरी बाबूलाल को टिकट दिया है। योगी आदित्यनाथ लोगों से कहा कि चौधरी बाबूलाल एक युवा हैं और आपकी तरह युवा बनकर कार्य करना चाहते हैं। चौधरी बाबूलाल जब काम करेंगे तो पेयजल, बालिका शिक्षा की समस्या का समाधान होगा। कॉलेज पहले ही स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने चौधरी उदयभान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की सेवा की और प्रदेश सरकार में मंत्री बने। भारत माता की जय के साथ योगी आदित्यनाथ ने किरावली में अपना भाषण समाप्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *