बदायूं l बुधवार देर शाम भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने काफी समय से रिक्त पड़े दायित्वों पर मनोनयन किया। जिसमे भाजपा ने जिले के कर्मठ निष्ठावान सर्वोच्च शिक्षित कार्यकर्ता डॉ अरुण प्रकाश सिंह को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से विभूषित किया ये दायित्व भाजपा ने डॉ अरुण प्रकाश को उनके निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा को देखते हुए दिया। डॉ अरुण के महामंत्री मनोनीत होने पर उनके समर्थकों में बधाइयां देने ताता लग गया l जिसमें उनके सबसे करीबी एडवोकेट विक्रम सक्सेना , अरविंद देव, योगेश मौर्य, कौशल शास्त्री, उदयवीर, केशव अनुज आदि मौजूद रहे।

*बदायूँ से संवाददाता एडवोकेट विकास बाबू आर्या की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *