BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ


दिनांक – 13 जनवरी 2020 भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय को आज भाजपा कार्यालय बदायूं पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पदभार ग्रहण कराया और कुर्सी पर बिठाया।
अवगत कराना है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पिछले 2 महीने से दिल्ली में थे वह 12 जनवरी को बदायूं आये।
आज उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाया और पदभार ग्रहण कराया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा की जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेरा कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था और पार्टी काम को आगे बढ़ाया था मैं आप सभी से आह्वान करता हूं इसी प्रकार नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे पार्टी काम को आगे बढ़ाएंगे। अशोक भारतीय ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद 2 महीने तक मेरे आने का इंतजार किया। यह उनका मेरे लिए सम्मान बहुत बड़ा है। मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि आज मैंने भाजपा कार्यालय पर विधवत कार्यभार ग्रहण किया है। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करता हूं कि आप सभी लोग मेरा साथ देंगे तो निश्चित रूप से पार्टी को गति मिलेगी और पार्टी नए मुकाम हासिल करेगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव शारदेन्दु पाठक युवा नेता विश्वजीत गुप्ता मनोज मोदी अंकित मौर्य प्रभाशंकर वर्मा आशीष शाक्य मनोज गुप्ता एमपी सिंह राजपूत पारस गुप्ता अरविंद मौर्य कमलजीत भूरानी सुभाष गौड़ राजीव वार्ष्णेय ताराचंद कश्यप ग्रीशपाल सिंह राहुल शंखधार श्याम सिंह कश्यप अमित सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *