प्रयागराज । पूरी दुनिया मे कोरोना ने आतंक मचा रखा है। लाखों लोगों जी जान जा चुकी है। जाने कितने लोग इस महामारी की गिरफ्त में आ कर अब भी कठिनाइयों से जूझ रहे है। बावजूद इसके देश के विपक्षी दल आज भी इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं। यह कहना है शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेई का। उन्होंने कहा कि 2022 को लेकर सभी दल सक्रिय हैं। विपक्ष भी अनापशनाप हरकत कर रहा है।

विधायक हर्षवर्द्धन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विपक्ष संवेदनशील नहीं है। यूं कहें कि कोविड-19 प्रोटोकाल को विपक्ष तोड़ रहा है। ऐसे में जनता सभी विपक्षी दलों को अपने वोट की जो वैक्सीन लगाएगी, वह खास होगी। उसे समझ मे आ जाएगा कि स्वार्थ की राजनीति के क्या दुष्परिणाम होते हैं।

उन्‍होंने कहा कि फिलहाल भाजपा जन सेवा में लगी है। लोगों की जिंदगी कैसे बचे और अर्थव्यवस्था जल्‍द पटरी पर आए, उसके लिए हर प्रयास कर रही है। खास बात यह कि नतीजे भी सकारात्मक आ रहे हैं। कहा कि हमने पूरी दुनिया से सक्षम प्रबंधन कर के दिखा दिया है। कोरोना जी दूसरी लहर में ज्यादा नुकसान हुआ फिर भी हमने बहुत जल्द काबू पाया। आम जनमानस को कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। स्वयं सोचे कि क्या करना उनके हित मे क्या अहितकारी। उसके अनुसार कार्य व्यवहार करें।

शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि जनता समझदार है। यही वजह है कि वैक्सिनेशन ठीक गति से चल रहा है। किसी भी केंद्र पर लंबी कतार देखी जा सकती है। यह जरूर है कि कभी कभी वैक्सीन कम पड़ जा रही इसके लिए भी सरकार व्यवस्था करने में लगी है। हर संभव वैक्सीन का उत्पादन बढाया जा रहा है। जन सहयोग और समन्वय से वैक्सिनेश का काम पूरा होगा। यह हम सब जी जिम्मेदारी है। सिर्फ सरकार या किसी संस्था जी जिम्मेदार नहीं। राजनीतिक दलों को सहयोग करना चाहिए। ऐसा न करने वाले वास्तव में समाजद्रोही की भूमिका निभा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *