BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

 


नामांकन प्रक्रिया को शुभारंभ करते हुए जिला चुनाव अधिकारी डॉ सुभाष शर्मा और सह जिला चुनाव अधिकारी मनोज कश्यप ने आठ नामांकन पत्र वितरित किए उसके उपरांत 8 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किए।

जिसमें राजेश्वर पटेल, राणा प्रताप सिंह, हरिओम पाराशरी, शारदाकांत शर्मा, अशोक भारती, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता ने नामांकन किया।
सभी आठ लोगों ने अपने छः प्रस्तावों के हस्ताक्षर कराकर फार्म की सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चुनाव अधिकारी को जमा किए हैं। जिला चुनाव अधिकारी डॉ सुभाष शर्मा सह जिला चुनाव अधिकारी मनोज कश्यप कल 21 नवंबर को प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के पास अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और चुनाव संपूर्ण होने तक जो भी गतिविधियां रही हैं उनको अवगत कराएंगे। जिला चुनाव अधिकारी ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री बी एल वर्मा सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य विधायक आर० के० शर्मा कुशाग्र सागर धर्मेंद्र शाक्य राजीव कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक हरप्रसाद सिंह पटेल नरेंद्र पाल सिंह अवनीश कुमार सिंह चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा अनुज वार्ष्णेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी से जिलाध्यक्ष पद हेतु अच्छे कार्यकर्ता के चयन के लिए रायशुमारी ली।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने अपना नामांकन नहीं कराया है उनकी धर्मपत्नी रेखा शाक्य ने कल एक पुत्र को जन्म दिया है जो कि मां और बच्चा दोनों आईसीयू में एम्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती है। उनकी हालत बेहद नाजुक और खराब है इसलिए वह अपना नामांकन करने नहीं आ सके।
चुनाव संपूर्ण कराने और व्यवस्था बनाने में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य जिला उपाध्यक्ष भेष पटेल जिला मंत्री अंकित मौर्य का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *