फिरोजाबाद : सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान कभी नहीं चाहेगा कि कोई दूसरा यादव खड़ा हो। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का ध्यान नहीं रखता है। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा। उन्होंने कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। सिरसागंज के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा फिरोजाबाद की पांच सीटों के साथ करहल और मैनपुरी में भी जीतेंगे चुनाव। भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल को शकुनी बताया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बाप बेटे को भगाने का मन बना चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *