मेरठ : प्रबुद्ध वर्ग समाज की संगोष्ठी में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों से दुखी ब्राह्मण समाज ही उसे सत्ता से बाहर करेगा। कहा कि जितना शोषण और उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का भाजपा सरकार में हुआ है वह कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। बसपा ने ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा सम्मान सुरक्षा और तरक्की देने का काम किया है। भाजपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मणों पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्राअत्याचार नहीं सहा जाएगा। बसपा हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का 16 परसेंट ब्राह्मण समाज 2007 की तरह 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। मिश्रा ने कहां योगी सरकार में ब्राह्मणों के 700 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए हैं। कानपुर के बिकरु कांड के आरोपी को बांधकर गाड़ी पलटा कर मारा गया है। इस सरकार में कानून का राज नहीं रहा पुलिस का गुंडाराज चल रहा है। सरकार में बैठे लोग ब्राह्मणों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।
कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में वर्ष 2007 में बनी तो बहनजी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े मंत्रालय दिए। 15 एमएलसी बनाए, 35 को तो मंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज को शोषण देने के अलावा कुछ नहीं दिया। सभी वर्गों के साथ भाजपा ने छलावा किया है।
किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन किसान आज सड़क पर है। एक साल हो गया। किसानों के प्रदर्शन में 500 लोग मर गए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा केवल तीन उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।
मिश्रा ने कहा कि बसपा भाजपा का असली चेहरा सामने ला रही है अभी तक प्रदेश के केवल 22 जिलों में ही ब्राह्मण समाज के सम्मेलन हुए हैं और योगी सरकार इतना डर गई है कि लखनऊ से निर्देश देकर सम्मेलन में आए लोगों को अंदर नहीं जाने दिया है। यहां तक की लोगों के लिए बनवाए गए भोजन को भी फिकवा दिया है। ब्राह्मण समाज सब देख रहा है और आने वाले 2022 में ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
सत्ता पाते ही वाजपेयी को बर्फ में लगाया: नकुल दूबे
बसपा के ब्राह्मण समाज सम्मेलन में आए बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा की भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई को सत्ता पाते ही बर्फ में लगा रखा है। मैंने तो वाजपेई को स्कूटर पर बैठकर भाजपा को मजबूत करते देखा है। यह सरकार ब्राह्मणों की दुश्मन है, इसने वाजपेई को भी लालकृष्ण आडवाणी की तरह घर में बैठा दिया है। आज वाजपेई को कड़वा घूंट पीकर भी पार्टी के लिए काम करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *