जिला सम्वाददाता

मेरठ : मेरठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश से भाजपा को हटाने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक होना होगा। प्रदेश में सपा से गठबंधन उनकी प्राथमिकता है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरे और अखिलेश के बीच बात कराएंगे। ये बात शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी चेम्बर आफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज बाम्बे बाजार के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। शिवपाल यादव आज ही सहारनपुर भी जाने वाले हैं। वहां भी सभा का आयोजन किया जाएगा।

किसी पार्टी से होगा गठबंधन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी से जरूर गठबंधन करेगी। इसकी घोषणा समय पर होगा। इसमें उनका इशारा कांग्रेस की तरफ था। कहा कि भाजपा सरकार में किसान बदहाल है। मंहगाई सातवें आसमान पर है। कहा कि हुनरमंद भी परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है।

मुझे सम्मान चाहिए

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा शुरू की है। जो 12 अक्टूबर को मथुरा से शुरू होकर विभिन्न शहरों से होते हुए मेरठ पहुंची है। चाचा भतीजे के बीच गठबंधन के सवाल पर कहा कि मुझे सम्मान चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, प्रदेश सचिव जीशान अहमद, शैंकी वर्मा, शाबास समीर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *