कानपुर, संवाददाता। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समावादी पार्टी का नाम लेकर विपक्षियों पर तंज कसा है कि इन्हे समजावाद छू तक नहीं गया है। वहीं राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों द्वारा देश को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि जो कहा था वो हमने किया है, चुनावी घोषणा पत्र में जो भी डाला वो किया है। आपके भरोसे को आपके विश्वास को हम किसी भी कीमत में टूटने नहीं देंगे। वह बुधवार को कानपुर की कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार ने क्लेक्शान नामक अखबार में लिखा है, बड़ी संख्या में चीन की सेना के जवान मारे गए हैं। यहां पर राहुल गांधी और कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने ही देश को बदनाम करने पर आमादा हैं, अपने सेना के जवानों शौर्य, सहास और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश कर रही हैं। अब फैसला आपको को करना है कि लोकतांत्रिक व्यव्स्था में इन्हें कैसे जवाब दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक पार्टी समाजवादी पार्टी है, कहने को समाजवादी हैं, समाजवाद इन्हें छू तक नहीं गया है। समाजवादी वो होता है, जो आम जनता के भय और भूख का समाधान कर सके, वही समाजवादी है। यह काम भारत की राजनीति में कोई कर रहा है वो हमारे भाई नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, सच्चे अर्थों में तो समाजवादी वो हैं। कोरोना का संकट पैदा हुआ था, इस संकट के बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए लाकडाउन में सब काम बंद हो गए। उस समय उन लोगों की चिंता करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया, और आज 80 करोड़ लोगों काे भारत के अंदर लोगों को महीने में दो दो बार मुफ्त राशन मुहैय्या कराया जा रहा है। दुनिया के किसी देश में यह देखने को नहीं मिलेगा, जो आज हमारे भारत में प्रधानमंत्री जी ने किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *