सहारनपुर, एजेंसीसहारनपुर में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हवा चल रही। लोग बदलाव चाहते। युवा, व्यापारी सभी बदलाव चाहते हैं। माहौल को देखकर कह सकते कि भाजपा का सफाया हो रहा। आज अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए यहां आया हूँ। ऐतिहासिक वोट मिलेंगे। सपा ने अपने घोषणा पत्र कहा कि 300 यूनिट फ्री होगी। किसानों को फ्री बिजली। पुरानी पेंशन लागू करेंगे। गन्ना भुगतान के लिए एक फंड बनाएंगे। किसानों को धरना नहीं देना होगा। 15 दिन में भुगतान कराएंगे। एमएसपी को निश्चित करेंगे। मंडी को बढ़ावा देंगे।

मां शाकम्भरी देवी को प्रणाम

कहा कि सहारनपुर में लकड़ी को लेकर इतना बड़ा काम कहि नहीं होता। वुडकार्विंग एक्सपोर्ट को संस्था बनेगी। प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। एग्जीबिशन लगेगी लकड़ी की। मशीनें दी जाएंगी लकड़ी कारोबारियों को। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे। मां शाकम्भरी देवी को प्रणाम किया। देवबन्द का नाम लिया। मिली जुली संस्कृति है। मेडिकल कालेज को उच्‍चीकृत किया जाएगा। पीजीआई को उसका स्तर दिलाया जाएगा। जितना बड़ा भाजपा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा लगातार झांसा दे रही। भाजपा का नाम भारतीय झांसा पार्टी होना चाहिए। महिला सुरक्षित हैं। मायावती जी के साथ गठबंधन हुआ। जब लोकसभा में कोई मुस्लिम नहीं था तब मैने भेजा। किसी मुख्यमंत्री पर इतनी धाराएं नहीं लगे। भाजपा के तमाम ऐसे लोग जिन पर गंभीर आरोप हैं।

पीएम के बिजनौर दौरे पर टिप्‍पणी

चुनाव आयोग से कहूंगा कि अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे। ललितपुर से लेकर सहारनपुर तक अधिकारी अपनी मर्जी से वोट डलवा रहे। भाजपा से बड़ा झूठा कोई नहीं। अटल जी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं बन पाई। मां शाकम्भरी के नाम पर चुनाव के वक्त यूनिवर्सिटी बन रही। ये लोग अपने नेता के नाम पर यूनिवर्सिटी नहीं बना पा रहे। लखनऊ में अटल यूनिवर्सिटी। माता के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी का नाम नहीं बदलेगा। भाजपा बताये मीट का एक्सपोर्ट बढ़ा या नहीं। 700 किसान शहीद। एटीएस सेंटर का बजट नहीं पास किया। 100 नम्बर गाड़ी का टायर नहीं बदल पा रहे एटीएस सेंटर क्या बनाएंगे। साढ़े चार साल में क्यों नहीं बनाया। एक्‍सप्रेस वे के किनारे सबसे अचग्स फोरेंसिक लैब बन रही थी इसे नहीं बनवा पाए। न्यूयार्क जाकर पुलिस ट्रेनिग लेती थी। पत्रकार को परेशान नहीं किया जाएगा। पीएम के बिजनौर न आने के लिए पंजाब का कारण होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *