कासगंज। विधान सभा चुनाव के मतदान से पहले लोगों के विभिन्न दलों को छोड़कर अन्य दलों की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। बुधवार को भी विभिन्न दलों से आए 46 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संजय पुंढीर, राजकुमार राघव, ध्रुवेंद्र कुमार चौहान, सुरेंद्र बघेल, प्रमोद कुमार, ज्ञान सिंह, मोहन सिंह, विनीत कुमार, बंटी ठाकुर, विनीत सिसोदिया, हृदेश पुंढीर, निर्भय सिसोदिया, प्रेमपाल सिंह, गौरव पुंढीर, अवनीश चौहान, सुकेंद्र सिंह, रामू, लालाराम बघेल, राजेश सेंगर, सर्वेश कुमार, सुभाष चौहान, अनेग सिंह, रवेंद्र सिंह, पारस सिंह, राहुल देव, मिथुन प्रताप सिंह, शैलेश, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, चुन्नू पंडित, अरविंद राघव, अमित मिश्रा, दिनेश मिश्रा, प्रवीन चौहान, शिव कुमार चौहान, विक्की ठाकुर, राकेश सोलंकी, जयप्रकाश सोलंकी, अतुल सोलंकी, ब्रजभान सिंह, प्रेम बहादुर, छोटे लाल गुप्ता, रामू पुंढीर, अरविंद पुंढीर, मनीष पुंढीर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई, उन्हें फूल माला पहनाकर मनोनयन पत्र भी दिए।

