शाहजहांपुर चुनावी प्रचार खत्‍म होने के कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव में शाहजहांपुर में सभा को संबोधित किया। शहर विधानसभा क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थि‍त मैदान पर आयोजित सभा में सपा अध्‍यक्ष के निशाने सत्‍ताधारी भाजपा ही रही। उन्‍होंने सीएम योगी पर जमकर सियासी तीर चलाए।

अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने जिले की सभी छह सीटों के मतदाताओं को संबाधित किया। कहा कि यहां के लोगों ने इस बार छक्का लगाने का मन बना लिया है। खुशी है जब से सपा ने सबका साथ सबका सम्मान तय किया है तब से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।  पहले चरण से हवा चली बीजेपी का मौसम खराब हो गया।

10 फरवरी को ही दस मार्च के नतीजे बता दिए। लग रहा बीजेपी की खाट खड़ी हो गई। ऐसा समर्थन कभी देखने को नहीं मिला। जब से क्षेत्रीय दल साथ लिए तब से लग रहा बीजेपी साफ। भाजपा के तमाम नेता आये होंगे। छोटा नेता आया होगा तो छोटा झूठ बोला होगा। सबसे बड़े नेता ने सबसे बड़ा झूठ बोला होगा। किसानों की आय दोगुनी तो दूर यहां खाद तक नहीं दिला पाए। उसकी भी बोरी में चोरी हो गई। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में चलाने का वादा किया। पेट्रोल डीजल महंगा होने के बाद गाड़ी से चलना मुश्किल होगा।  मांर्च के बाद राशन नहीं मिलेगा। बजट में इंतजाम नहीं किया। हमारी सरकार करेगी।

सीएम योगी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे।  बाबा मुख्यमंत्री पहले चरण के बाद ठंडे पड़ गए। पता नहीं किसकी निकली गर्मी। अब डोर टू डोर नहीं कर रहे। बड़े नेता थूक लगाकर पर्चा बांट रहे थे। महिलाओं ने सिलेंडर दिखाया तो गायब हो गए। हम बिजली, मुफ्त देंगे। यह कह रहे कहां से आएगी तो यहां की चिमनी दिखा दो। तीन सौ यूनिट फ्री देंगे। 30 हजार करोड़ ख़र्च करेंगे गरीब को बिल का करंट नहीं लगने देंगे। पेंशन देंगे।  बेरोजगारी बढ़ रही है। निकली भी तो परीक्षा रद्द और नहीं तो लीक करा दिया। धरना दिया तो अपमानित किया। 69 हजार भर्ती वालों की नहीं सुन रहे।  11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार आते ही इन्‍हें भरा जाएगा। सपा में गर्मी नहीं नौकरी निकाली जाएगी।  यहां के मंत्री मदद दे रहे हैं। काम नहीं कर पा रहे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कह रही परिवार वालों की सरकार आ रही। यहां परिवार वाले ही हैं सब।  कोरोना में सपा ने ही मदद की। महाराष्ट्र की मां ललितपुर पैदल गई। बेटी को जन्म दिया मदद नहीं दी। हम डीएम की गाड़ी छीनकर भेजते।  परिवार वालों का दुख परिवार वाले ही समझ सकते है। जिम्मेदारी समझ सकते हैं। उन्हें महंगाई, बेरोजगारी का दर्द नहीं मालूम। इसलिए परिवार वाले बनाम भाजपा का चुनाव। सपा ने 100 नंबर चलाई। बाबा ने नंबर बदल कर पुलिस को कबाड़ा कर दिया। एंबुलेंस हमने दी।  हम व्यवस्था में सुधार के लिए इनकी संख्या दोगुनी करेंगे ।  भाजपा वालों की भाषा बदल गई है। कभी सोचा है कि बाबा ऐसा क्यों बोल रहे। शीशे में उन्हें सुबह जो दिखाई देता है वह जनसभा में बोलते हैंं। किसान क़ानून में हमारे किसान नहीं सरकार पीछे हटी। आज किसान दुखी नाराज, एकजुट हैं। पहले चरण में मान सम्मान का चुनाव समझा। सपा मदद में आगे आई।  सपा शहीद किसानों की याद में स्मारक  बनवाएगी व उनके परिजनों को  25लाख की मदद देेेेगी। भाजपा वाले कान पकड़कर भी उठक बैठक लगाएंगे। जनता माफ नहीं करेगी।  बाबा लखनउ में स्मार्ट फोन बांटे कहीं उनके वाले तो नहीं। पांच साल पता नहीं कौन सा टैबलेट बांटेे। उन्हें चलाना नहीं आता। इसलिए नहीं बांट पाते। नौजवान उन्हें सीखा देंगे।  हम बेसहारा पशुओं की सेवा करेंगे। किसानों की मदद करेंगे। गाय माता तो सही। सांड का क्या करें। सबसे ज्यादा जान उनके कारण गई। अगर उनकी टक्कर से जान गई तो पांच लाख देंगे।  पुलिस की भर्ती निकालेंगे। जिले को मेडिकल कालेज हमने ही दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *