हरदोई, एजेंसीउत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन हरदोई पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को ही निशाने पर रखा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी थे। संडीला ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मैदान में हैं। यहां पर 23 फरवरी को मतदान होना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी को अपनी हकीकत पता चल गई। दूसरे चरण से तो भाजपा वाले नेता सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण के मतदान के बाद से तो इनकी भाषा ही बदल गई है। अब चौथे चरण के मतदान के बाद हरदोई वालों के वोट से भाजपा शून्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान तो इनके बूथों पर भूत नाचेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गौशलाओं का निर्माण कराया गया था। इन्हीं गौशाला में गाय भूखी मर रही हैं। बाबजी जो बता रहे थे की हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे, वह तो अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अब भाजपा को जनता से जरा सा भी समर्थन नहीं मिल रहा है, इसी कारण इनके नेताओं का भाषा ही बदल गई है। भाजपा के नेता तो घटिया भाषण देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार तो हमारे साथ ही जनता भी भाजपा से चुनाव लड़ रही है। जनता ने भाजपा को शून्य पर ले जाना तय कर लिया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा से जनता चुनाव लड़ रही है और जनता भाजपा को शून्य करने जा रही है। जनता तो हमको पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में लगातार समर्थन दे रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा लग रहा है कि हर चरण में जनता आपस में मुकबाला कर रही है। जनता यह मुकबाला कर रही है कि किस तरण में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोटों से हराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और जब से सपा के साथ छड़ी आ गई है, यूपी का माहौल बदल गया है। साइकिल के साथ छड़ी अच्छी लग रही है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जनता समर्थन दे चुकी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में पहली बार ऐसा लग रहा है कि जनता चुनाव लड़् रही है कि भाजपा को कितने ज्यादा मतों से हराया जाए। यह लोग जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, जैसे ही पहले चरण में वोट पड़े भाजपा के कार्यकर्ता ठंडे हो गए। दूसरे चरण में भाजपा के नेता सुन्न पड़ गए। आपका समर्थन देखकर लग रहा है, हरदोई में भाजपा सुन्न हो जाएगी। जनता में भाजपा के विरोध में 440 वोल्ट का करंट चल रहा है, वह भाजपा नहीं समझ पा रही है। इस बार जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है, इसीलिए भाजपा नेता के घटिया बयान आ रहे हैँ। उन्हाेंने कहा कि बीजेपी छोटा नेता है वह छोटा झूठ बोल रहा है, जो बड़ा नेता है वह बड़ा झूठ बोल रहा है। सबसे बड़ा नेता बडा झूठ बाेलते हैं ।

बाबा बहुत नाम बदल रहे थे जहां जाते थे रंग बदल देते थे, लखनऊ के अंग्रेजी के अखबार ने उनका नाम बदल दिया और बाबा बुलडोजर वाले बाबा हो गए। देश में महंगाई हो गई, पेट्रोल सौ के पार और सरकार आई तो दो सौ के पार पहुंच जाएंगा। प्रचार शुरू हुआ तो भाजपा वाले घर-घर जा रहे, मगर जब जनता की नाराजगी देखी तो दूर से प्रचार करने लगे। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा जनता के लिए कार्य किया है। तीन सौ यूनिट बिजली फ्री होगी, किसानों को सिंचाई भी फ्री होगी। शिक्षामित्र को सपा सरकार में जो सम्मान मिला था, वही मिलेगा, परमानेंट नौकरी सपा सकरार में मिलेगी। बीजेपी सरकार आई नौजवानों की नौकरी छीन ली। संडीला वाले छडी पर वोट डालेंगे तो गर्मी निकालने वालों की भाप निकालने का काम करेंगे। सपा पार्टी जनता के साथ खड़ी है। साइकिल और छड़ी जनता के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि संडीला के लोग लड्डू बना सकते हैं तो सपा की सरकार भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाथी पर जो बैठे हैं वह कहां जा सकते है उनके गुरु पहले से बीजेपी में हैं। जो हारने लगता है, वही खिसियाता है, आप बाबा जी की शक्ल देखिए कि 12 बज गए है। उन्होंने युवा, महिलाओं से गठबंधन को जिताने की अपील की।

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि प्रचार शुरू हुआ तो भाजपा वाले घर-घर जा रहे, मगर जब जनता की नाराजगी देखी तो दूर से प्रचार करने लगे। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा जनता के लिए कार्य किया है। तीन सौ यूनिट बिजली फ्री होगी, किसानों को सिंचाई भी फ्री होगी। शिक्षामित्र को सपा सरकार में जो सम्मान मिला था, वही मिलेगा, परमानेंट नौकरी सपा सकरार में मिलेगी। उन्होंने युवा, महिलाओं से गठबंधन को जिताने की अपील की। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैदान में नही है और बसपा की हवा निकल गई है। भाजपा सरकार ने देश बेच दिया। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि सौगंध हमें इसी मिट्टी की देश नहीं बिकने दूंगा, लेकिन उन्होंने रेलवे, बैंक, हवाई जहाज सब बेच दिया। पूर्वांचल धरती पर भाजपा का खाता नहीं खुलने दूंगा।

हरदोई के विधानसभा क्षेत्र संडीला में सपा व सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी के पक्ष में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर संडीला के बाईपास सेंट टेरेसा रोड के निकट इमालियाबाग मैदान में जनसभा को संबोधित किया। एमएलसी राजपाल कश्यप, मिस्बाहुद्दीन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,सुभासपा प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *