बदायूँ : शहर में अंडर ग्राउंड केबल में उतरे करंट से एक और गाय की जान चली गयी। सूचना पर पहुंचे युवा मंच संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता और पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने गोवंश को उठवाया तथा आबिद अली से बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर पुलिस को दिलाई है। ध्रुव देव गुप्ता ने कहा अगर जल्द इस विषय पर एक्शन नही लिया गया तो युवा मंच संगठन जिलाधिकारी गेट पर धरना कर भूख हड़ताल करेगा।

घटना थाना सिविल लाइन के खेड़ा बुजुर्ग की है। जहां शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे आबिद अली पुत्र मल्लन अली निवासी ग्राम खेड़ा बुजुर्ग गाय चराने जा रहा था तभी अंडर ग्राउंड में उतरे करंट से गाय की मौत हो गयी। विद्युत विभाग की इस लापरवाही पर युवा मंच संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता, पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा, भामाशाह सेना महामंत्री कौशल गुप्ता, भारतीय एकता परिवार के संस्थापक सचिन सूर्यवंशी, छात्रनेता शबाब चौधरी, अजय दिवाकर खेड़ा बुजुर्ग प्रधान इशरत अली उर्फ चुन्ने मियां ने गोवंश को उठवाया तथा आबिद अली से बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर पुलिस को दिलाई है।

युवा मंच संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कड़ा विरोध करते हुऐ कहा विद्युत विभाग अंडर ग्राउंड केवल लाइन के करंट से इंसानों और बेजुबानो की मौत का खूनी खेल कब तक खेलता रहेगा। अधिकारी कर्मचारी और जिला प्रशासन मौन धारण कर बैठा है। शिकायती पात्रों ज्ञापनों से कोई भी संज्ञान नही लिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने भी मौन धारण कर लिया है। उन्होंने कहा आए दिन घटना घटती है अगर जल्द इस विषय पर एक्शन नही लिया गया तो युवा मंच संगठन जिलाधिकारी गेट पर धरना कर भूख हड़ताल करेगा। बदायूं प्रशासन किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है ।

लोगों ने बताया वहां से गाय गुजर रही थी। इसी बीच गाय करंट की चपेट में आ गयी। मौके पर पहुंचे कुछ कर पाते तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *