समरेर :- क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य की 85 वर्षीय माताजी रामकुवर शाक्य का निमोनिया की बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले बीस दिनों से मेडिसिटी हॉस्पिटल बरेली के आईसीयू में भर्ती थीं। उनके निधन के बाद देर शाम पैतृक गॉव ब्रह्मपुर, समरेर में अंत्येष्टि की गई। उनके बड़े बेटे देवेंद्र शाक्य प्रधान ब्रह्मपुर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंत्येष्टि में बरेली व बदायूँ जिले के तमाम नेता मंत्री, साँसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री बी०एल० वर्मा कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल साँसद संतोष गंगवार साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य विधायक हरीश शाक्य विधायक महेश चंद्र गुप्ता विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक श्याम बिहारी सिंह विधायक डॉ० राघवेंद्र शर्मा विधायक संजीव अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य डीके भारद्वाज जेके सक्सेना अशोक भारतीय पूनम यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *