बदायूँ : 08 मई। क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन दिनांक 25 मई 2023 से 03 जून 2023 तक प्रदेश के 04 जनपद लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्वनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की लान्च सेरेमनी (लोगो, एन्थम, जर्सी, मशाल) दिनांक 05 मई 2023 को लखनऊ में मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार व अनुराग ठाकुर, मंत्री युवा मामले खेल/सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं गिरीश चन्द्र यादव, मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र सरकार द्वारा उद्वद्याटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के सफल आयोजन हेतु मशाल रैली के आयोजन में सहयोग प्रदान किया जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 मशाल रैली दिनांक 18 मई 2023 दिन बृहस्पतिवार को जनपद अलीगढ से चल कर रात्रि के 9ः30 बजे बदायूॅ पहुचेगी, दिनांक 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को प्रातःकाल 6ः00 बजे से टॉर्च रिले एव प्रातः 10ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा । सांय 6ः00 बजे मशाल रैली जनपद बरेली को रवाना होगी।

सभी अधिकारी, जिला ओलम्पिक संघ के पद अधिकारी एवं समस्त खेल संघ पदाधिकारियों से उन्होंने अनुरोध किया है कि मशाल रैली को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *