बदायूँ : केंद्रीय राज्यमंजन्मत्री बीएल वर्मा ने सर्वप्रथम मेडिकल कालेज के पास वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत बदायूँ बाईपास पर बिट्टो लॉन में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने महारानी अवंती बाई लोधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को गांव मनकेढ़ी जिला सिवनी प्रांत मध्य प्रदेश के जमींदार राजा जुझार सिंह के यहां हुआ था। बचपन से ही वह तलवारबाजी, घुड़सवारी व युद्धकला में निपुण थीं। इनका विवाह रामगढ़ रियासत के राजा लक्ष्मण सिंह के पुत्र राजकुमार विक्रमादित्य से हुआ था। जबकि विक्रमादित्य के राजतिलक के कुछ समय बाद वह अस्वस्थ रहने लगे और राज्य का सारा भार रानी अवंती बाई के कंधों पर आ गया। उन्होंने राज्य का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला और उस दौरान अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि लोधी समाज ने देश की तरक्की और भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने में बहुत साथ दिया है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़कर अपने प्राणों को बलिदान हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाई।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के रास्ते पर चलना है तभी तरक्की मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल जिलाध्यक्ष लोधी राजपूत महासभा नत्थूलाल वर्मा सोवरन सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह राजपूत जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत डॉ राजेश वर्मा सत्यवीर सिंह मदनमोहन सिंह केपी सिंह हरिश्चंद्र वर्मा बृजपाल सिंह रविंद्र सिंह सुखपाल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *