कासगंज: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजना हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों दिव्यांग पंेशन योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना एवं शल्य चिकित्सा योजना व यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु जनपद के समस्त पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेन्द्र स्वरूप ने बताया है कि कासगंज में 4 जुलाई 2023, सोरों में 5 जुलाई 2023 अमांपुर में 6 जुलाई 2023, सहावर में 7 जुलाई 2023 को, सिढ़पुरा में 10 जुलाई 2023 को, गंजडुण्डवारा में 11 जुलाई 2023 को पटियाली में 12 जुलाई 2023 को विकास खण्ड मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक शिविर लगाये जायेंगे।
इसी प्रकार नगर पंचायत भरगैन में 13 जुलाई 2023, नगर पंचायत मोहनपुर में 15 जुलाई, दरियावगंज में 14 जुलाई 2023 को, कादरगंज में 17 जुलाई 2023, नगरिया में 18 जुलाई 2023, ढोलना में 19 जुलाई 2023 को पंचायत भवन पर प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक शिविर लगाये जायेंगे।
उक्त तिथियों में समस्त दिव्यागंजन सम्बन्धित विकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत/न्याय पंचायतों पर अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रंगीन फोटों आदि, दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
————–