गुन्नौर : संसदीय क्षेत्र बदायूँ की विधानसभा गुन्नौर में सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने यारा फर्टिलाइजर बबराला में योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
योग दिवस कार्यक्रम के उपरांत गुनौर विधानसभा की टिफिन बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।
सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा यदि शरीर व मन स्वस्थ नहीं है तो लक्ष्य को पाना असंभव है। नियमित योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होते हैं। योग मनुष्य के शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है। योग से मनुष्य का मन शांत रहता है और उसे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई, प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है।
इस मौके पर चेयरमैन हर्षवर्धन, सुधीर मल्होत्रा, मणिकांत, शिखर गोयल और गौरव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।