बदायूं ३ मई २०२३। प्रमुख सांस्कृतिक संस्था डॉ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति द्वारा प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में उनकी १८ वीं पुण्यतिथि पर डा. उर्मिलेश स्मृति दिवस का भव्य आयोजन में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महत्वपूर्ण विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं वर्ष 2021-2023 में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मनित किया जाएगा। यह सम्मान बदायूँ क्लब, बदायूँ से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदित किये जा सकते हैं। रात्रि में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें जिसमें देश की प्रख्यात कवि काव्यपाठ करेंगे। दिन में युवा लेखक एवं कवियों के प्रोत्साहन के लिए मौलिक काव्य लेखन प्रतियोगिया का आयोजन भी किया जायेगा। आयोजन के सन्दर्भ में आज एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे आयोजन को भव्य रूप में मनाने के सन्दर्भ में विचार रखे गए। इस अवसर पर आज आयोजित बैठक में डॉ, एस के गुप्ता, डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. रामबहादुर व्यथित, डा भास्कर शर्मा, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. इसहाक तबीब, दीपक सक्सेना, सुधांशु शर्मा, परविन्दर सिंह दुआ, प्रदीप शर्मा, अनूप रस्तोगी, नितिन गुप्ता, सुशील शर्मा, सत्यम मिश्रा, सविता चौहान, अभिषेक अनंत, डॉ. रविभूषण पाठक, अनिल शर्मा, अमित वार्ष्णेय, राहुल चौबे, सुमित मिश्रा, सोहराब ककरालवी, नरेश चंद्र शंखधार, मयंक गुप्ता, इकबाल असलम, प्रशांत दीक्षित, डॉ. इजहार अहमद, शांतनु दुबे, सार्थक दिवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। अंत में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *