BUDAUN SHIKHAR -UP

उन्नाव

रिपोर्ट, ब्युरो प्रमुख प्रमोद सिंह ,

उन्नाव। जनपद में प्रशासन की गुणवत्ता के कारण आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण उचित तरीके से हो रहा है पूर्व में सरकारों द्वारा आम जनता की अनदेखी होती रही कभी प्राइमरी स्कूल ,अस्पताल गंदगी में डूबे रहते थे आज स्कूल अस्पताल साफ सुथरे दिखाई देते हैं उक्त विचार बीघापुर तहसील मुख्यालय मे राजा राव राम बक्स सिंह सभागार में आयोजित न्यायालय भवन का नवीनीकरण का लोकार्पण एवं आग पीड़ितों को राहत वितरण कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में आम जनता की अनदेखी के चलते समस्याएं जहां की तहां बनी रही वर्तमान सरकार में प्रशासनिक गुणवत्ता में आमूलचूल सुधार होने के चलते प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह विधानसभा में पहली बार हो रहा है कि मंडी समिति द्वारा अग्नि कांड के पीड़ित 64 लोगों को उनके दरवाजे आकर ₹764000  रुपयों की पीड़ितों को चेक प्रदान की। सबसे कम सहायता राशिपर लिखता है ₹2600 व अधिकतम सहायता राशि ₹38000 पीड़ितों को दी गई।

पूर्व में प्रशासनिक तंत्र इस तरह की व्यवस्था नहीं देते थे। आज अधिकारी लोगों से जुड़कर पीड़ितों की हर संभव सहायता कर रहे
हैं ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुण दोष के आधार पर निर्णय होने चाहिए पूर्ववर्ती सरकारों में जहां आम जनता को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी से भेंट करना भी मुश्किल होता था आज जिला स्तरीय अधिकारी लोगों की सुन रहे हैं और उनकी समस्याएं सुविधाजनक तरीके से निस्तारित कर रहे है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्नाव जनपद गौशाला निर्माण में आगे है  जनपद में 24 जून को 100 गोशालाओं  का एक साथ लोकार्पण होगा। बीघापुर तहसील के मानपुर गांव में एक करोड़ 20 लाख रुपए से गौशाला निर्माण के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है यह सब जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की गुणवत्ता से ही संभव हो सका। सरकार की नीति व नीयत सही होने के चलते गुणवत्ता बढ़ी है आगे और बढ़ेगी। क्षेत्र का समग्र विकास ही लक्ष्य है ।जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  विधानसभा में हुए विकास कार्यों को  बताया। उप जिलाधिकारी प्रभु दयाल ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने तहसील प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया वही मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ,नगर पंचायत बीघापुर अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ,रिंकू शुक्ला, योगेश बाजपेई, लाला भारती ,खंड विकास अधिकारी डीके सचान ,बिहार थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ,प्रभात सिंह, कल्लू तिवारी ,भोले सिंह, प्रकाश सिंह आदि रहे संचालन संजय त्रिवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *