*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*

*बदायूँ/यूपी-* महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत दिन शुक्रवार को जिले में स्थित जे एस पी जी कॉलेज बदायूँ में महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह की ओर से छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला थाना इंचार्ज ने कहा कि लड़कियों को अपने साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को बिना डर भय के अपने अभिभावकों से अवश्य साझा करना चाहिए,या फिर महिला हेल्पलाइन के नम्बरों पर बेहिचक सूचित शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।

इसके अलावा किसी भी समय छेड़छाड़ या छींटाकशी आदि की गतिविधियों को लड़कियों कों पुलिस के सीयूजी नम्बर पर तुरन्त सूचित करना चाहिए। पुलिस तत्काल पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर लड़कियों की मदद करेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना इंचार्ज रेनू सिंह ने महिला हेल्पलाइन नंबर और पुलिस के नम्बरों को सभी छात्राओं शिक्षकों को नोट कराया। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों को समय-समय पर प्रशासन की ओर से उनके हिट के लिए चल रही योजनाओं और उनके लिए विशेष तौर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह द्वारा जानकारी दी गई । साथ ही उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 24 घंटे महिलाओं की सुविधा के लिए उपलब्ध है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं अब महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करें तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे, टोल फ्री नंबर सभी आप कों नोट कराए गए है जिनको याद कर लें, जरूरत के समय कॉल कर तत्काल पुलिस को सूचना दें, इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं शिक्षकों को सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *