शाहाबाद पुराने नगरपालिका भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा चुनाव चिंह कमल की शानदार रंगोली सजाई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के मिशन मे जुटी है। भाजपा राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखकर कार्य कर रही है।

शाहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के मिशन को लेकर कार्य कर रही है हम सभी को साथ मिलकर इस चुनाव को जीतना है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जमकर नारेबाज़ी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज घरो पर लहराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता, अतुल अग्निहोत्री, गोपाल गुप्ता, कपिल शुक्ला, अंकित गुप्ता ,गौरव पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *