बदायूँ : 09 मई। माननीय प्रेक्षक/विशेष सचिव श्रम विभाग श्री प्रेम प्रकाश सिंह ने उझानी में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों के रवानगी स्थल मंडी समिति उझानी में भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वह तैयारियों से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए।

माननीय प्रेक्षक श्री प्रेम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उझानी में नगर पालिका परिषद उझानी में बनाए गए पांच मतदेय स्थलों व कंपोजिट स्कूल सरोजिनी नायडू नगर उझानी सहित अन्य जगह बनाए गए मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्हें वहां पूरी तैयारी उपलब्ध मिली।

माननीय प्रेक्षक ने 10 मई 2023 को मतदान कार्मिकों के लिए बनाए गए रवानगी स्थल मंडी समिति उझानी में भी की गई तैयारियों का जायजा लिया। वह की गई तैयारियों से संतुष्ट नजर आए

इस अवसर पर लाइजन ऑफिसर सत्येंद्र मिश्रा सहित विभिन्न संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *