बदायूँ : विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत की दो दिवसीय बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक मे क्षेत्रिय संगठन मंत्री एवं केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर ने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के 25 जिलों से आए हुए पदाधिकारियों से कहा बजरंग दल की शौर्य जन जागरण यात्रा दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को बदायूं शहर में आएगी ।

यह यात्रा आगरा से प्रारंभ होकर बरेली पहुंचेगी। इस यात्रा में बजरंग दल के प्रांत संयोजक एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रिय संगठन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश में घुसपैठ, धर्मांतरण, जेहाद, गोवंश हत्या, गोवंश तस्करी व कम्युनिस्ट विचारधारा हिंदू समाज के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व हिंदू परिषद सशक्त संगठन बनाएगा। दो दिवसीय प्रांतीय बैठक की प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ,जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ,जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ,जिला उपाध्यक्ष महेश ,जिला समरसता प्रमुख राजीव जौहरी, मातृशक्ति सीमा रानी, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर, जिला सह संयोजिका मातृशक्ति रचना शंखधार, प्रचार प्रसार प्रमुख मयूर गुप्ता, जिला सह मंत्री राजेश बाबू ,जिला कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल, शंकर प्रजापति ,आशू यादव जिला संयोजक बजरंग दल शांतनु दुबे नगर संयोजक बजरंग दल उत्कर्ष मिश्रा, शुभम रस्तोगी गौरव भारद्वाज शंकर प्रजापति , नगर अध्यक्ष ऋषि वर्मा ,नगर मंत्री राजेश सपड़ा , लखन वर्मा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एवं मातृशक्ति के कार्यकर्ता मौजूद रह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *