बदायूँ : जनपद बदायूँ के 43 सहकारी संघ के सभापति और उपसभापति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने संपूर्ण संघ पर सभापति और उपसभापति को निर्विरोध निर्वाचित कराकर सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार विजय हासिल की है, उन्होंने इसका श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक जनकल्याणकारी नीतियों व पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम व सूझबूझ और सटीक नीति से सहकारिता चुनाव में जनपद बदायूं ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में समस्त साधन सहकारी समिति लि० व सहकारी संघ लि०पर निर्विरोध निर्वाचन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी, किशन चन्द्र शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, सुनीलदत्त पाठक सहित सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, सदस्य जिला पंचायत, मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान विवरण करके हर्ष व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *