बदायूँ : सावन महा के द्वितीय सोमवार को सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने नगर के प्रसिद्ध मन्दिर सहस्त्र धाम श्री गौरीशंकर देवालय में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया।

दो घंटे तक चले अनुष्ठान में सांसद ने आम के रस, दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया तथा बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई उसके बाद सांसद ने शिव परिवार और शिवलिंग का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया गया और राष्ट कल्याण कल्याण की कामना की गई व उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। जिसको सांसद द्वारा पूजन में आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

पूजन में जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरिश शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य, प्रेम स्वरूप पाठक, दीपनाला गोयल, ललतेश ठाकुर, अजीत राघव, महेश शर्मा, संजय पहलवान, प्रदीप चौधरी, कुलदीप, प्रदीप चौधरी, ग्रीस पाल सिसोदिया, प्रदीप गोयल, सैनरा वैश्य, मनोज बिट्टन, दुर्गेश वार्ष्णेय, सनवीर पाल, पंकज चौहान, रामवीर सिंह,विशाल, शिशुपाल शाक्य, जगदीश लोनिया, विक्रांत यादव, पूनम अग्रवाल, विमल कृष्ण अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अशोक भारती, राणा प्रताप सिंह, आदेश शर्मा, मोहित प्रभाकर, हर प्रसाद सिंह पटेल, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, पारस गुप्ता, अनुज सक्सेना, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, रेनू सिंह, अनुराग दीक्षित, गोपाल चांडक, देवेंद्र प्रजापति, अवढर शर्मा,सौरभ माहेश्वरी,आदर्श सक्सेना, विक्रम सक्सेना, प्रपंच जौहरी,पुत्तन आजाद, महेश शर्मा, ललतेश ठाकुर, संजीव पहलवान, रामवीर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *