जिला सम्वाददाता

एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति एटा की एक आवश्यक बैठक संजीव सक्सैना के सौजन्य से मौहल्ला रैवाड़ी में स्थित चित्रगुप्त महाराज के मन्दिर में आयोजित की गयी। जिसमें उपस्थित चित्रांश बन्धुओं ने अनेकों बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया, मुख्य रूप से शोभा यात्रा निकालने पर लोगों ने जोर दिया जिस पर सर्व सम्मत्ति से यमदुतिया चित्रगुप्त जयन्ती पर धूम-धाम से शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया तथा शोभा यात्रा का मेला प्रभारी संजीव सक्सैना को बनाया गया एवं शोभा यात्रा व अधिवेशन का मुख्य संयोजक सुभाष सक्सैना एडवोकेट को नियुक्त किया गया। अधिवेशन 21 नवम्बर को कराये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र सहाय एडवोकेट, कार्यकारी अध्यक्ष ई0 ईश्वर दयाल सक्सैना, महामंत्री अनिल सक्सैना (अन्नी), आदेश सक्सैना एडवोकेट, प्रदीप बिसारिया, अनुपम जौहरी, रतन प्रकाश सक्सैना, संजीव सक्सैना, सुभाष सक्सैना एडवोकेट, लाल बहादुर, डा0 विकास सक्सैना, कर्णवीर सक्सैना, डा0 राकेश मधुकर, राजेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, अरविन्द कनोजिया, अचल सक्सैना, आशीष कुदेशिया एडवोकेट, आलोक जौहरी, दिवाकर बाबू सहित अनेकों चित्रांश बन्धु उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर सक्सैना द्वारा दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *