कासगंज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक/ जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार जोशी द्वारा अनन्ता कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की सोच में बदलाव लाने हेतु प्रयासरत महिलाओं व ग्रामवासियों को अपने जीवन में बदलाव लाने हेतु प्रचार प्रसार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के द्वारा जनपद के गांव गांव जाकर बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाये जाने हेतु जागरूक किया जायेगा।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में महिला कल्याण विभाग कासगंज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिनमें लगभग 180 कन्याओं को बेबी किट का वितरण कराया गया। जिला चिकित्सालय परिसर मामों कासगंज में प्रियंका यादव, सेंटर मैनेजर व जिला चिकित्सा अधीक्षक तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में, जननी शिशु सुरक्षा काम्पलेक्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिढ़पुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंजडुण्डवारा तथा अन्य सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला कल्याण विभाग, कासगंज द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।

————–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *