कासगंज: समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत कॉमन धान रू0 2183 एवं धान ग्रेड ए रू0 2203 प्रति कुंटल निर्धारित।

धान खरीद वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत कॉमन धान रू0 2183 एवं धान ग्रेड ए रू0 2203 प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन धान खरीद की तैयारियों हेतु शासन द्वारा समय सारिणी तय कर दी गई है। जिसके अंतर्गत कृषकों द्वारा स्वयं या जनसुविधा केन्द्रों के द्वारा 01 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराये जा सकेंगे। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंजीकृत किसानों से धान क्रय किया जायेगा।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी ने किसानों को सूचित किया है कि धान विक्रय हेतु इच्छुक कृषक खरीद प्रारंभ होने से पूर्व ही अपना पंजीयन खाद्य विभाग के पोर्टल पर अवश्य करा लें। जिससे समय से पंजीयन सत्यापित किया जा सके और धान विक्रय में कोई दिक्कत न हो। पूर्व में पंजीयन करा चुके कृषकों को पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। परंतु उक्त पंजीकरण को संशोधन कर पुनः लॉक करा लें। धान विक्रय हेतु ओटीपी आधारित पंजीकरण की प्रक्रिया है। पंजीकरण हेतु वर्तमान में सक्रिय मोबाइल नं0 ही अंकित करायें।

 

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *