(अरविन्द कुमार गुप्ता (एड.)

कासगंज :  जिले के कस्बा सहावर में शनिवार की सुबह 11 साल के बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालक का शव जर्जर दुकान के समीप पड़ा मिला। उसकी हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार सहावर के मोहल्ला काजी निवासी यासीन का पुत्र अरसलान शुक्रवार दोपहर से लापता था। शनिवार सुबह बजरिया में एक बंद दुकान के सामने उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह साढ़े छह बजे इसकी सूचना पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर रजेश कुमार मीणा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक अरसलान का परिवार गरीब है। उसके पिता यासीन मजदूरी करते हैं। वह टाइल पत्थर काटने का काम करते हैं।

अरसलान यासीन की पहली पत्नी चांदनी से है। उसके तीन पुत्र अरसलान 11 वर्ष , आहिल 7 वर्ष, अरहान 5 वर्ष हैं। तीन वर्ष पहले चांदनी किसी ओर के साथ चली गई थी। तब यासीन ने दूसरी शादी कर ली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यासीन तीनों बच्चों को बड़े प्यार से रखता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *