चिकित्सा सेवाओं में बेहतर सुधार लाने के दिये निर्देश
सम्वाददाता द्वारा
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को प्रातः मामों स्थित जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा तथा इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार को चिकित्सा सेवाओं में और बेहतर सुधार लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्ष और वार्ड में पहुंच कर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के सम्बन्ध में पूरा विवरण प्राप्त कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बच्चों के लिये बनाये गये वार्ड में पहुंच कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिलाओं और बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। मरीजों को मच्छरों से बचाव के उपायों, चिकित्सकों का विवरण उनकी उपस्थिति, दवाओं का विवरण एवं उपलब्धता आदि की पूरी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई रखने, मरीजों को समय से समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया।