कासगंज: उप कृषि निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण भी किया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा जिप्सम की जानकारी दी गई। जिस पर 75 प्रतिशत अनुदान कृषि विभाग द्वारा दिया जाता है।

फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री लोकपाल सिंह द्वारा फसल बीमा की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा धान/बैंगन की फसल में लगने वाले कीट/रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई। तथा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 8-9 अक्टूबर को लगने वाले किसान मेला के बारे में बताया गया।

जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना तथा उद्यान विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

किसान दिवस एल0डी0एम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गन्ना अधिकारी एवं कृषि से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारी तथा काफी संख्या में किसान उपस्थित रहें।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *