कासगंज: चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही आतिश बाजी चलाकर भारत माता के नारे लगाये। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा
40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत से कीर्ति मान लिखे है जिनमे एक चंद्रयान 3 भी है। सफलता पूर्वक लैंडिंग से हमारे देश के वैज्ञानिको को भी शुभकामनाएं देते है। इस दौरान ज्ञान प्रकाश तिवारी, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, कौशल साहू, केपी सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह, रानू वर्मा, कुलदीप प्रतिहार, राजू चौहान , प्रशांत राजपूत,अंशुल अग्रवाल, सुनील साहू, राजीव यादव, मुकेश कुमार , अंशुल अग्रवाल, शिवम वर्मा ,हरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दीपक सोलंकी, रोहित सोलंकी, योगेश ,वीर प्रताप सिंह वीरू, शिव कुमार, बिन्नी अग्रवाल ,विक्की , विवेक कुशवाहा , यश उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *