कासगंज: 24 अगस्त तक दर्ज करा दें सुझाव एवं आपत्तियां, 25 अगस्त को होगा निराकरण।

प्रस्तावित दर मूल्यांकन सूची 28 अगस्त 2023 से लागू किया जाना प्रस्तावित।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद कासगंज में सम्पत्ति मूल्यांकन पुनरीक्षण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित मूल्यांकन पुनरीक्षण की प्रतियां उपनिबंधक कार्यालयों, सम्बंधित तहसीलदार कार्यालयों तथा सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय कासगंज एवं अपर जिलाधिकारी कार्यालय में 19 से 24 अगस्त 2023 तक जनसाधारण के लिये कार्यालय दिवस में निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति 24 अगस्त 2023 तक उक्त प्रतियों का निरीक्षण उक्त कार्यालयों में कर सकते हैं। अपनी आपत्ति और सुझाव भी दे सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

समस्त उपनिबंधक क्षेत्रों की प्रस्तावित दर मूल्यांकन सूची पर 19 अगस्त से 24 अगस्त 2023 को सायं 5 बजे तक प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा 25 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा। निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय के अनुसार आपत्ति एवं सुझाव के निस्तारण के समय आपत्तिकर्ता स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। प्रस्तावित दर मूल्यांकन सूची 28 अगस्त 2023 से लागू किया जाना प्रस्तावित है।


—–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *