कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सोरों में फरीद नगर स्थित स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का फीता काट कर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुये उनका खेल देखा तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें निखारने की। युवा आगे बढ़ें और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभाओं को निखारें।
————–