कासगंज: अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कासगंज गगन कुमार भारती ने बताया कि जनपद न्यायालय कासगंज के अभिलेखागार दीवानी एवं फौजदारी न्यायालयों से संबंधित पत्रावलियों को सुरक्षित रखने हेतु प्रयुक्त होने वाले लाल रंग, पीले रंग एवं नीले रंग के बस्ते का कपड़ा साईज 1.15ग1.15 मी0 कुल 781 नग क्रय किये जाने के लिये अधिकृत फर्मों से कुटेशन आमंत्रित किये गये हैं।

इच्छुक पंजीकृत फर्म/विक्रेता, जिला न्यायालय कासगंज के केन्द्रीय नजारत कासगंज में आगामी 27 फरवरी, 2023 तक समय प्रातः 10 बजे से सांय 4ः00 बजे तक बंद लिफाफे में अपने कुटेशन प्राप्त करा दें। कुटेशन 27 फरवरी 2023 अपरान्ह 4ः45 बजे खोले जायेंगे।

————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *