कासगंज: आप अवगत ही हैं। कि भारत सरकार द्वारा ई-प्रोक्योरमेण्ट पोर्टल के रूप में ई-मार्केटप्लेस (जेम) विकसित किया गया हैै। जो ूूूण्हमउण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से उक्त पोर्टल को अंगीकृत करते हुए प्राइमरी यूजर्स नामित किये गये हैं। उल्लेखनीय है, कि क्रेताओं की सुलभता बढाने हेतु जेम पोर्टल पर नवीन सुविधायें समय समय उपलब्ध करायी जाती हैं।

उक्त क्रम में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने एवं जेम पोर्टल पर समय समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी करने तथा पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाइयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ की विशेषज्ञ टीम द्वारा जनपद कासगंज में दिनांक 18 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित है।

तत्क्रम में रूद्राक्ष सभागार कलेक्टेªट कासगंज में मध्यान्ह 12 बजे से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया जायेगा। अतः आप सभी से अपेक्षा की जाती है। कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ससमय सहभागिता करना सुनिश्चित करें।

जिससे कि जेम पोर्टल पर आ रही कठिनाइयों एवं समय समय पर हुये परिवर्तनों की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावी तरीके से पोर्टल का संचालन किया जा सके।

———-

——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *